फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Snowfall in Munsyari

कालामुनी, बेटुलीधार और मुनस्यारी में बर्फबारी से बढ़ी ठंड

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jan 2022 11:55 PM IST
विज्ञापन
Snowfall in Munsyari
उत्तराखंड के पिथौरागढ़ जिले के मुनस्यारी के खलियाद्वार में बर्फबारी से पेड़ों से लेकर धरती तक स? - फोटो : PITHORAGARH
पिथौरागढ़/मुनस्यारी। मुनस्यारी सहित उच्च हिमालयी क्षेत्रों में लगातार हो रहे हिमपात के कारण ठंड बढ़ गई है। बर्फबारी के कारण थल-मुनस्यारी सड़क बंद हो गई है। इससे लंबी दूरी पर जाने वाले वाहन चालकों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। धारचूला के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भी लगातार हिमपात हो रहा है। मुनस्यारी बाजार में बर्फबारी होने के कारण ठंड बढ़ गई है।
विज्ञापन

कालामुनि, बेटुलीधार, मल्ला नया बस्ती, खलिया, लास्पा सहित उच्च हिमालयी क्षेत्र हंसलिंग, राजरंभा, पंचाचूली में लगातार बर्फबारी हो रही है। बर्फबारी के कारण थल मुनस्यारी सड़क रातापानी, मल्ला नई बस्ती 10 किमी सड़क बंद हो गई है। इस कारण लोगों को जौलजीबी-मुनस्यारी सड़क से आवाजाही करनी पड़ रही है। इस सड़क के दराती से मदकोट तक बदहाल होने के कारण लोग परेशान हैं। भारी बर्फबारी के बाद मुनस्यारी का तापमान अधिकतम तीन डिग्री और न्यूनतम तापमान माइनस दो डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

पिथौरागढ़ जिला मुख्यालय में भी रात से शुरू हुई बारिश का क्रम सोमवार दिनभर जारी रहा। लगातार बारिश के चलते जनजीवन अस्त-व्यस्त रहा। बारिश और ठंड के कारण कम ही लोग घरों से निकले। बाजार में भी सुनसानी रही। मंगलवार को भी निचले इलाकों में बारिश और ऊंची चोटियों में हिमपात की संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दारमा और व्यास घाटी के गांवों में भारी बर्फबारी
धारचूला (पिथौरागढ़)। दारमा और व्यास घाटी में जमकर बर्फबारी हो रही है। चौदास घाटी के 14 गांवों में दो से तीन फुट तक बर्फबारी हो रही है। ग्राम प्रधान सिरखा जसपाल सिंह ने बताया कि चौदास घाटी के पांगु, सोसा, हिमखोला, सिरखा, सिर्दांग आदि गांवों में तीन चार से दो से तीन फुट बर्फबारी हुई है। सड़कों में बर्फ जमी होने से वाहनों की आवाजाही भी काफी जोखिम हो गया है। इसलिए लोग तहसील कार्यालय में बहुत कम आ रहे हैं। लोग घरों में ही बैठने को मजबूर हैं। वही व्यास घाटी के तवाघाट-लिपुलेख सड़क ग्राम बुदी से आगे सड़कों में काफी बर्फ होने से गाड़ियों की आवाजाही काफी कम हो रही है। 67 ग्रेफ आरसीसी जैसे ही कुछ मौसम साफ होने पर सड़कों से जेसीबी से बर्फ हटाने का कार्य कर रही है।
यहां हुई है इतनी बर्फबारी
कालामुनी- एक फुट
बेटुलीधार- एक फुट
मल्ला नया बस्ती- चार इंच
खलियाटॉप- दो फुट
लास्पा- चार फुट
चौदास घाटी- चार फुट
दारमा घाटी-पांच फुट
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed