फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Snehal and Meenakshi won the marathon

मैराथन में स्नेहल और मीनाक्षी ने मारी बाजी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Dec 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Snehal and Meenakshi won the marathon
नैनीताल। नशामुक्त भारत अभियान और अमृत महोत्सव के तहत शुक्रवार को नैनीताल में नशे के खिलाफ लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से मैराथन आयोजित की गई।
विज्ञापन

जिला प्रशासन एवं समाज कल्याण विभाग की ओर से आयोजित मैराथन में बालक वर्ग में 73 और बालिका वर्ग में 13 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। सुबह आठ बजे बैंड स्टैंड से शुरू हुई मैराथन स्टेट बैंक, मस्जिद तिराहा, डिग्री कॉलेज रोड, कलेक्ट्रेट, तल्लीताल स्थित बस स्टैंड होते हुए लोअर माल रोड में समाप्त हुई। मैराथन को अंतरराष्ट्रीय धावक हरीश तिवारी, एवरेस्ट विजेता शीतल व समाज कल्याण अधिकारी दीपांकर घिल्डियाल ने झंडी दिखाकर रवाना किया।

पांच किमी की मैराथन के बालक वर्ग में स्नेहल बिष्ट प्रथम, अमन बिष्ट द्वितीय, विवेक कुमार तृतीय स्थान पर रहे, जबकि बालिका वर्ग में मीनाक्षी फर्त्याल प्रथम, बीना बसेरा द्वितीय और दीया आर्या तृतीय स्थान पर रहीं। विजेताओं को प्रथम पुरस्कार के रूप में पांच हजार, द्वितीय पुरस्कार के रूप में तीन हजार और तृतीय पुरस्कार के रूप में दो हजार रुपये का नकद दिए गए।
विज्ञापन

इस मौके पर अपर समाज कल्याण अधिकारी मो. चांद, हरीश नयाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed