{"_id":"6a4175312170c84b4b0d8b2a","slug":"smuggler-from-udham-singh-nagar-arrested-with-a-consignment-of-weapons-nainital-news-c-418-1-ntl1009-7985-2026-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: हथियारों की खेप के साथ ऊधमसिंह नगर का तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: हथियारों की खेप के साथ ऊधमसिंह नगर का तस्कर गिरफ्तार
Mon, 29 Jun 2026 12:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Mon, 29 Jun 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
गौलापार (नैनीताल)। एसओजी और चोरगलिया थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने हथियार तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 8 तमंचे और 10 जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। पुलिस आरोपी के हथियार तस्करी के नेटवर्क का पता लगाने में जुट गई है।
थानाध्यक्ष चोरगलिया तारा सिंह राणा के नेतृत्व में एसओजी और थाना पुलिस की संयुक्त टीम शनिवार को एमवीआर गेट क्षेत्र में चेकिंग कर रही थी। मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध हथियारों की खेप लेकर गल्फार गेट की ओर आने वाला है। पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर संदिग्ध युवक को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी की पहचान रियासत (30) निवासी ग्राम एवं पोस्ट नकुलिया, थाना सितारगंज, जनपद ऊधमसिंह नगर के रूप में हुई। इस दौरान उससे मिले हथियारों में 12 बोर के दो देसी तमंचे तथा उनके छह जिंदा कारतूस और 315 बोर के छह देसी तमंचे तथा चार जिंदा कारतूस शामिल हैं। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना चोरगलिया में आर्म्स एक्ट की धारा में प्राथमिकी दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया। पुलिस अब आरोपी के आपराधिक इतिहास की जांच करने के साथ-साथ यह भी पता लगा रही है कि अवैध हथियारों की यह खेप कहां से लाई गई थी। साथ ही कुमाऊं क्षेत्र में अवैध हथियार सप्लाई नेटवर्क किन-किन लोगों तक फैला हुआ है।