{"_id":"61edb3d036557b5456513221","slug":"smuggler-arrested-with-smack-of-lakhs-lalkuan-news-hld4517872146","type":"story","status":"publish","title_hn":"लाखों की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लाखों की स्मैक के साथ तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लालकुआं। कोतवाली पुलिस और एसओजी की टीम ने 82 ग्राम स्मैक के साथ तस्कर को गिरफ्तार किया है।
रविवार को अपर पुलिस अधीक्षक हरबंस सिंह ने बताया कि शनिवार रात पुलिस ने कोतवाली क्षेत्र में स्थित आईटीबीपी कैंप के पास बाबू हसन निवासी नगीना कॉलोनी, लालकुआं को रोका। उसके पास से 82 ग्राम स्मैक और एक इलेक्ट्रानिक तराजू मिला। बरामद स्मैक की कीमत करीब साढ़े आठ लाख रुपये है। तस्कर ने पुलिस को बताया कि वह बीमार रहता है, जिसके पैर का ऑपरेशन भी हुआ है। वह नशा और अन्य शौक के लिए यूपी से स्मैक की तस्करी करता है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
पुलिस टीम में क्षेत्राधिकारी शांतनु पाराशर, कोतवाल संजय कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक बलवंत सिंह कंबोज, उपनिरीक्षक जयदीप सिंह नेगी, एसओजी प्रभारी नंदन सिंह रावत, कांस्टेबल कुंदन कठायत, त्रिलोक सिंह, अशोक रावत, रमेश नाथ, अनिल शर्मा, तरुण मेहता शामिल थे।