फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Smoldering woods

धू-धू कर जलते रहे जंगल

Sun, 10 Apr 2016 01:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल। Updated Sun, 10 Apr 2016 01:23 AM IST
विज्ञापन
Smoldering woods
सुलगते जंगल - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल/भीमताल। नैनीताल और भीमताल क्षेत्र की अलग-अलग पहाड़ियों में शनिवार को भड़की दावाग्नि के चलते सैकड़ों एकड़ क्षेत्र में फैला जंगल जल गया। नैनीताल के जंगलों में आग पर काबू पाने के लिए दमकल की मदद ली गई, जबकि भीमताल में कुछ युवकों ने आग बुझाने का प्रयास किया, पर वह सफल नहीं हो सके। देर रात तक जंगल धू-धू कर जलता रहा।

विज्ञापन


नैनीताल के छावनी क्षेत्र में स्थित जंगल में सुबह 11 बजे के करीब आग लग गई। जंगल में आग लगने की सूचना पर दमकल कर्मी मौके पर पहुंचे। कई घंटों की मशक्कत के बाद किसी तरह दमकल कर्मी राम गिरी, देवेंद्र कुमार, गौरव कार्की और भगवान सिंह ने जंगल में लगी आग पर काबू पाया। साथ ही, डीएसबी परिसर से सटे जंगल, बिड़ला स्कूल के समीप की पहाड़ी और नैनीताल-भवाली रोड में पाइंस के पास स्थित पहाड़ियों से भी दिन भर धूआं उठता रहा।
विज्ञापन


वहीं, भीमताल में झील से सटी पहाड़ी में स्थित सैय्यद बाबा की मजार के ऊपर की और शनिवार की सुबह 11 बजे धुआं उठना शुरू हुआ। इस दौरान तेज हवा चलने से दावाग्नि भड़क उठी। जंगल से धुआं उठता देख नगर पंचायत के मनोनीत सदस्य भूपेंद्र कन्नौजिया, सूरज मेहरा, सचिन बेलवाल, सागर बिष्ट, चंदन बेलवाल, हिमालय गुरंग आग को बुझाने के लिए मौके पर पहुंचे, लेकिन इसी बीच तेज हवा चलने से जंगल का एक बड़ा हिस्सा दावग्नि की चपेट में आ गया। भूपेंद्र कन्नौजिया ने बताया कि दावाग्नि की चपेट में आने से जंगल में कई चिड़ियाओं के घौंसले और उनमें मौजूद चिड़िया के बच्चे समेत कई पक्षी और कीट आग की भेंट चढ़ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed