फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Small vehicles galloped as soon as the Gaula bridge opened

गौला पुल खुलते ही सरपट दौड़े छोटे वाहन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 01:06 AM IST
विज्ञापन
Small vehicles galloped as soon as the Gaula bridge opened
हल्द्वानी में गौलापुल से गुजरते वाहन। अमर उजाला
हल्द्वानी। एनएचएआई ने शुक्रवार को गौलापुल हल्के वाहनों के लिए खोल दिया है। इसकी सूचना डीएम धीराज सिंह गर्ब्याल ने जारी की है। उधर चुनावी वर्ष होने के कारण भाजपाई श्रेय लेने का कोई मौका नहीं छोड़ना चाहते हैं। शनिवार को केंद्रीय रक्षा एवं पर्यटन राज्यमंत्री अजय भट्ट सहित भाजपा का पूरा अमला पुल का शुभारंभ कराने के लिए पहुंच गया।
विज्ञापन

सुबह अजय भट्ट ने गौलापुल में यातायात का शुभारंभ किया। उन्होंने पिछले दिनों गौलापुल का निरीक्षण किया और राष्ट्रीय राजमार्ग के अधिकारियों को मौके पर गौलापुल में यातायात 6 नवंबर तक अनिवार्य रूप से चालू करने के निर्देश दिए थे। इसी क्रम में शनिवार को गौलापुल हल्के वाहनों के खोल दिया गया है। उन्होंने पुल के त्वरित कार्य के जिला प्रशासन व एनएचएआई के अधिकारियों को बधाई दी।
विज्ञापन

इस मौके पर लालकुआं विधायक नवीन दुम्का, भाजपा जिलाध्यक्ष भाजपा प्रदीप बिष्ट, प्रदीप जनौटी, राकेश नैनवाल, प्रकाश गजरौला, लक्ष्मण सिंह खाती, मुकेश बेलवाल समेत अपर जिलाधिकारी अशोक जोशी, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed