फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Six persons, including two students of Nate BTech, were caught

नशे में बीटेक के भी दो छात्र सहित छह पकड़े गए 

Wed, 26 Jul 2017 02:20 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी।
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी। Updated Wed, 26 Jul 2017 02:20 AM IST
विज्ञापन
Six persons, including two students of Nate BTech, were caught
वाइन - फोटो : demo pic

भोटिया पड़ाव पुलिस ने बीटेक के दो छात्रों को नशे की हालत में पकड़ लिया। दोनों कालेज में काफी होनहार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने दोनों का 250-250 रुपये का चालान कर अभिभावकों को सुपुर्द किया। इसी प्रकार हीरानगर में चार किशोरों का पुलिस एक्ट में चालान किया गया। 

विज्ञापन


भोटिया पड़ाव चौकी प्रभारी नंदन सिंह रावत ने बताया कि स्मैक पीकर  पकड़े गए बीटेक छात्रों में एक भोटिया मार्केट और दूसरा बीएसएनएल कालोनी का है। भोटिया मार्केट का छात्र परीक्षा में 85 फीसद अंक हासिल किया था। दोनों के परिजनों को बुलाकर उनको समझाया गया और चालान कर छोड़ा गया।
विज्ञापन


पुलिस ने शराब पिलाने वाले 18 ठेला संचालकों का भी 250-250 रुपये जुर्माना लगाकर चालान किया गया। ठेले वालों को किसी को शराब नहीं पिलाने की हिदायत दी गई। हीरानगर चौकी प्रभारी प्रताप सिंह नगरकोटी  ने रोड पर नशे की हालत में घूम रहे चार किशोरों को पकड़ने के बाद उनका 81 पुलिस एक्ट के तहत चालान किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों को बुलाने के बाद उनको हिदायत देकर छोड़ा गया। नशे के संभावित स्थलों पर खड़े 11 युवकों की नौ स्कूटी और दो बाइक सीज की गई है। पांच लोगों का कोर्ट चालान किया गया। नशेड़ी अब पुलिस की कार्रवाई से परेशान हो गए हैं। शाम के समय ही स्मैक पीने वाले इकट्ठा होते हैं।

इसी समय पुलिस ने छापा मारकर कार्रवाई की गई। चौकी प्रभारी का कहना है कि चार दिनों में 35 नशेड़ियों के खिलाफ कार्रवाई कर उनकी सूची तैयार की गई है। इनमें दो युवतियां भी शामिल हैं। 


कालेज के 25 प्रधानाचार्यों से किया गया संपर्क  

एसपी सिटी अमित श्रीवास्तव का कहना है कि नशे के खिलाफ जागरूकता पैदा करने के लिए उन्होंने शहर और देहात के 25 स्कूलों के प्रधानाचार्यों से संपर्क किया है। पुलिस इन कालेजों में छात्रों को नशे से होने वाली बुराइयों से अवगत कराना चाहती है, ताकि अच्छे छात्र नशेड़ियों के संपर्क में आने से बचें। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed