फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Six including two women riding tractor-trolley died due to container collision

कंटेनर की टक्कर से ट्रैक्टर-ट्रॉली सवार दो महिलाओं समेत छह की मौत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 29 Aug 2022 01:21 AM IST
विज्ञापन
Six including two women riding tractor-trolley died due to container collision
किच्छा। धार्मिक स्थल के दर्शन करने जा रहे श्रद्धालुओं की ट्रैक्टर-ट्रॉली को कंटेनर ने टक्कर मार दी। हादसे में ट्रैक्टर-ट्रॉली में सवार दो महिलाओं समेत छह श्रद्धालुओं की मौत हो गई जबकि 40 श्रद्धालु घायल हो गए। यूपी व उत्तराखंड पुलिस ने हादसे के बाद घायलों को किच्छा व यूपी के बहेड़ी अस्पताल पहुंचाया। किच्छा अस्पताल से सभी 25 श्रद्धालुओं को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है। हादसे के बाद चालक कंटेनर को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन

रविवार की सुबह बसगर शक्तिफार्म गांव के ग्रामीण ट्रैक्टर-ट्रॉली से उत्तमनगर के एक धार्मिक स्थल के दर्शन के लिए निकले थे। करीब नौ बजे सिरसा मोड़ पर पहुंचने पर चालक ने जैसे ही ट्रैक्टर-ट्रॉली को एनएच-74 पर क्रॉसिंग से मोड़ा तो किच्छा से सितारगंज की तरफ जा रहे कंटेनर (एनएल 01 एई 2767) ने ट्रॉली को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

हादसा यूपी के बहेड़ी थाना क्षेत्र की सीमा में होने से वहां स्थित चौकी की पुलिस मौके पर पहुंच गई। इसके अलावा उत्तराखंड के पुलभट्टा थाना क्षेत्र की बरा चौकी से भी पुलिस कर्मी रवाना हुए। हादसे के बाद दोनों राज्यों की पुलिस ने घायलों को आपातकालीन 108 एंबुलेंस सेवा व अन्य निजी वाहनों से घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र किच्छा व यूपी के बहेड़ी सरकारी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बहेड़ी सरकारी अस्पताल में डॉक्टरों ने गुरनामो बाई (30) पत्नी सोहन सिंह, जसविंदर कौर उर्फ जस्सी (35) पत्नी जसवंत, सुमन कौर (15) पुत्री भजन सिंह, अमनदीप उर्फ आकाश (8) पुत्र गुरमेज सिंह, आर्यन उर्फ राजा (6) पुत्र विक्रम सिंह और किच्छा अस्पताल में भजन सिंह (32) पुत्र गजन सिंह को मृत घोषित कर दिया गया। मरने वालों में भजन सिंह व सुमन कौर पिता-पुत्री बताए जा रहे हैं। वहीं किच्छा अस्पताल लाए गए 25 घायलों को गंभीरावस्था में हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। बहेड़ी अस्पताल से भी सभी घायलों को बरेली जिला अस्पताल भेजा गया है।
इधर डीएम युगल किशोर पंत ने दुर्घटना पर दुख जताया। उन्होंने अधिकारियों से हादसे की जानकारी ली और शासन को अवगत कराया। डीएम ने कहा कि हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल और बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती घायलों का इलाज कराया जा रहा है। दोनों अस्पतालों में दो लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है। उन्होंने कहा कि घायलों के इलाज में किसी भी तरह की कोताही नहीं होने दी जाएगी। इधर यूपी पुलिस ने हादसे के बाद क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर-ट्रॉली और कंटेनर को कब्जे में ले लिया है।
किच्छा सीएचसी में लाए गए घायल
महेंद्र सिंह (60) पुत्र सरदार सिंह
लक्ष्मी कौर (21) पुत्री जसवंत
गुरदीप सिंह (19) पुत्र गुरुनाम सिंह
मनजीत (25) पत्नी बूटा सिंह
सोनिया (10) पुत्री मनजीत सिंह
कोमल (19)
नमन (9) पुत्र खुंतार सिंह
अमृत (6) पुत्र बूटा सिंह
गुरुप्रीत (10) पुत्र करनाल सिंह
सुखविंदर कौर (23) पुत्री जसवंत सिंह
अमृत कौर (20) पुत्री संजय सिंह
परमजीत सिंह (23) पुत्र जोगिंदर सिंह
जसनप्रीत (13) पुत्र जसविंदर
हरविंदर सिंह (7) पुत्र जसविंदर सिंह
दिलजीत सिंह (10) पुत्र मनजीत सिंह
राज कौर (27)
प्यारा सिंह (50)
सोना सिंह (25) पुत्र गुरुप्रीत सिंह
पिंकी (22) पुत्री सतनाम
रमन कौर (6) पुत्री जसवंत
छिन्नो देवी पत्नी गुरुबचन सिंह
गुरुनाज कौर (56) पत्नी गुरुदीप सिंह
परमजीत (30) पत्नी जसवंत
कोमल (15) पुत्री सुखवंत
मनराज सिंह (2) पुत्र संजय
बहेड़ी अस्पताल में पहुंचे घायल
भजन कौर (40) पत्नी यशपाल सिंह
मुस्कान (8) पुत्री यशपाल सिंह
पूनम (6) पुत्री अमर सिंह
गुरप्रीत सिंह (7) पुत्र अमरीक सिंह
सिमरन कौर (8) पुत्री लखवीर सिंह
जसमिंदर सिंह (12) पुत्र सोहन सिंह
सुखजीत कौर (19) पुत्री करनैल सिंह
राजविंदर कौर (32) पत्नी महेंद्र सिंह
चरनजीत कौर (35) पत्नी मगद सिंह
देवेंद्र सिंह (15) पुत्र राजू
गुरनाम कौर (40) पत्नी सोहन सिंह
मोडोबाई (21) पुत्री बलवंत सिंह
रजनी कौर (22) पुत्र जसवंत सिंह
पवन सिंह (7) लखमिंदर सिंह
निधा कौर (16) पुत्री बगीचा सिंह
सीएम धामी ने हादसे पर जताया दुख, आर्थिक मदद की घोषणा, मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश
किच्छा। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सिरसा में हाईवे क्रॉसिंग पर हुई वीभत्स दुर्घटना पर गहरा दुख जाहिर किया है। मुख्यमंत्री ने हादसे में मारे गए लोगों के आश्रितों को दो-दो लाख रुपये व घायलों को 50-50 हजार और सामान्य घायलों को 25-25 हजार की मुआवजा राशि देने की घोषणा की है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सभी घायलों का अस्पताल में नि:शुल्क इलाज किया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने घटना की मजिस्ट्रेटी जांच के आदेश भी दिए हैं, जिसमें एसडीएम सितारगंज तुषार सैनी को जांच अधिकारी नामित किया गया है। संवाद
कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने भी शोक जताया
किच्छा। क्षेत्रीय विधायक व कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने हादसे में हुई छह लोगों की मौत पर शोक जताया। साथ ही ईश्वर से दुख की घड़ी में परिवार को सहन शक्ति देने की कामना की। इसके अलावा किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़, जिला पंचायत अध्यक्ष रेनू गंगवार, श्रम एवं रोजगार मंत्रालय भारत सरकार की सलाहकार समिति के पूर्व सदस्य सुरेश गंगवार, नगर पालिका चेयरमैन दर्शन कोली और व्यापार मंडल अध्यक्ष राजकुमार बजाज, महामंत्री विजय अरोरा ने शोक व्यक्त किया। संवाद

डीएम ने व्यक्त की संवेदना
डीएम युगल किशोर पंत ने इस दुर्भाग्यपूर्ण दुर्घटना में मृतकों के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं की शांति और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना की है। डीएम ने शोकाकुल परिवारजनों को दुख की इस घड़ी को सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की है। संवाद

भजन संह। (फाइल फोटो)।

भजन संह। (फाइल फोटो)।- फोटो : KITCHHA

जसवंदर कौर उर्फ जस्सी (फाइल फोटो)।

जसवंदर कौर उर्फ जस्सी (फाइल फोटो)।- फोटो : KITCHHA

अमनदीप (फाइल फोटो)।

अमनदीप (फाइल फोटो)।- फोटो : KITCHHA

गुरनामो बाई (फाइल फोटो)।

गुरनामो बाई (फाइल फोटो)।- फोटो : KITCHHA

सुमन कौर (फाइल फोटो)।

सुमन कौर (फाइल फोटो)।- फोटो : KITCHHA

रुद्रपुर जिला अस्पताल में डॉक्टरों से बात करते डीएम।

रुद्रपुर जिला अस्पताल में डॉक्टरों से बात करते डीएम।- फोटो : RUDRAPUR

ट्राली में बिखरी पड़ी मृतकों व घायलों की चप्पलें

ट्राली में बिखरी पड़ी मृतकों व घायलों की चप्पलें- फोटो : KITCHHA

दुर्घटना वाली ट्रैक्टर ट्राली

दुर्घटना वाली ट्रैक्टर ट्राली- फोटो : KITCHHA

दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को खींचती क्रेन

दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को खींचती क्रेन- फोटो : KITCHHA

शक्तिफार्म के बसगर गांव में विलाप करती महिलाएं।  संवाद

शक्तिफार्म के बसगर गांव में विलाप करती महिलाएं। संवाद- फोटो : SITARGANJ

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed