फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Six arrested in the robbery of the house engineer

इंजीनियर के घर डकैती में छह धरे 

Thu, 23 Jun 2016 01:35 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Thu, 23 Jun 2016 01:35 AM IST
विज्ञापन
हल्द्वानी। पॉलीशीट के तुलसीनगर में इंजीनियर के घर हुई डकैती का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इंजीनियर का करीबी मुंशी ही डकैती का मास्टर माइंड निकला। गबन के रुपयों की भरपाई करने के लिए उसने इंजीनियर के घर की रैकी की और यूपी के बदमाशों के साथ मिलकर डकैती को अंजाम दिया। पुलिस ने छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से साढ़े चार हजार की नगदी और तीन लाख के जेवर बरामद किये हैं। इनमें एक बदमाश बीसीए जबकि दूसरा एमए की पढ़ाई कर रहा है। 
विज्ञापन


17 जून को तुलसीनगर निवासी लोनिवि के इंजीनियर एमसी शर्मा और उनकी पत्नी को घर में बंधक बनाकर बदमाशों ने लूटपाट की थी। बदमाश नकदी और लाखों के जेवर को ले गए थे।  मामले का खुलासा करते हुए एसपी सिटी यशवंत सिंह चौहान ने बताया कि इंजीनियर शर्मा के परिचित रुद्रपुर के ठेकेदार का किच्छा निवासी मुंशी आशीष कुमार लूट का मास्टर माइंड था। आशीष का शर्मा के घर में आना जाना था उसने ही शर्मा के घर की रैकी की थी। मिलक रामपुर निवासी अशफाक पुत्र गुलाम हुसैन, धमेंद्र पुत्र हेमलाल, पंकज सिंह पुत्र लाल सिंह और किच्छा निवासी अमित कुमार पुत्र मोहन कुमार ने शर्मा और उनकी पत्नी को बंधक बनाकर लूटपाट की थी।
विज्ञापन


जबकि मुंशी अशीष कुमार पुत्र एडविन लाल और भोजीपुरा निवासी राशिद अली पुत्र अब्दुल रशीद नैनीताल रोड पर स्विफ्ट कार को लेकर खड़े थे। घटना को अंजाम देने के बाद बदमाशों ने डकैती का माल कार में रखा और किच्छा के लिए चले गए। अशफाक और अमित बाइक से जबकि धर्मेंद्र और पंकज कार से गये। किच्छा में आशीष के घर पर लूट का सामान को छिपा दिया। शर्मा ने सीसीटीवी फुटेज में बाइक से जाते अशफाक और अमित की पहचान की थी जिससे पुलिस को क्लू मिला। आशीष पर शर्मा ने पहले से ही संदेह जताया था जिससे पुलिस उसकी धरपकड़ में लग गई थी। आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ने मंगलवार शाम मंडी क्षेत्र से सभी आरोपियों को घर दबोचा। आरोपियों के पास से पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार, मोटर साइकिल, दो तमंचे, चार चाकू के साथ ही साढ़े चार हजार की नगदी और तीन लाख सात हजार रुपये कीमत के जेवर बरामद किये हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गबन के पैसों की भरपाई को बनाई लूट की योजना
हल्द्वानी। लूट का मास्टर माइंड आशीष रुद्रपुर निवासी हॉटमिक्स प्लांट के ठेकेदार के पास मुंशी का काम करता था। काम के सिलसिले में इंजीनियर एमसी शर्मा के घर में उसका आना जाना था। आशीष ने ठेकेदार सहित कुछ अन्य लोगों के साथ हिसाब के करीब चार लाख रुपये की हेराफेरी की थी। रुपयों का गबन करने पर ठेकेदार ने बीस दिन पूर्व आशीष को नौकरी से निकाल दिया था। पैसों की भरपाई करने की भी चेतावनी दी थी। जिसके लिए आशीष ने इंजीनियर के घर में लूट की योजना बनाई।  इसमें अपने पांच साथियों को भी शामिल किया।


पुराना आपराधिक रिकार्ड भी है लुटेरों का
हल्द्वानी। इंजीनियर के घर लूट की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों का पुराना आपराधिक रिकार्ड भी है। पुलिस के अनुसार 25 वर्षीय धर्मेंद्र पर मिलक, रामपुर में चोरी के, पंकज सिंह पर बरेली में बाइक लूट , अशफाक पर अवैध हथियार रखने के तीन मुकदमे पंजीकृत हैं। पंकज सिंह रामपुर से बीसीए और राशिद अली बरेली से एमए की पढ़ाई भी कर रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed