फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sir, conduct the operation at those places also where drugs are being sold

Nainital News: साहब, ऑपरेशन वहां पर भी चलाओ जहां बिक रहा है नशा

Tue, 16 Sep 2025 02:28 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Tue, 16 Sep 2025 02:28 AM IST
विज्ञापन
Sir, conduct the operation at those places also where drugs are being sold
दमुवादुंगा में बढ़ रहे नशे के खिलाफ एसपी सिटी को ज्ञापन सौंपती महिलाएं। स्रोत स्वयं
हल्द्वानी। नशेड़ियों और अराजक तत्वों से दमुवाढूंगा क्षेत्र के लोग परेशान हैं। उन्होंने एसपी सिटी प्रकाश चंद्र से मुलाकात कर कहा कि पुलिस हल्द्वानी में ऑपरेशन रोमियो चला रही है लेकिन जहां नशा बिक रहा है, वहां कार्रवाई नहीं हो रही है।
विज्ञापन

सोमवार को जवाहर ज्योति तोक पनियाली वार्ड नंबर 38 की महिलाओं ने एसपी सिटी प्रकाश चंद्र को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कालिका मंदिर और पुलिया के आसपास अराजक तत्व खुलेआम नशा करते हैं। इससे महिलाओं और बच्चों का निकलना मुश्किल हो गया है। नशेड़ी अशोभनीय व्यवहार करते हैं। इससे माहौल बिगड़ रहा है।
विज्ञापन

बताया कि नवरात्र पर हर साल कालिका मंदिर में जागरण होता है लेकिन नशेड़ी धार्मिक कार्यक्रम में बाधा डालकर उपद्रव मचाते हैं। पिछले वर्ष एक युवती के साथ दुष्कर्म की घटना सामने आई थी। उन्होंने ने एसपी सिटी से आग्रह किया कि इस बार नवरात्र के दौरान क्षेत्र में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाए। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने आवश्यक कार्रवाई करने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने का आश्वासन दिया। वहां अंजू आर्या, देवकी देवी, रेनू देवी, पूजा बैरागी, नंदी देवी, पूजा देवी, गंगा बिष्ट आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed