फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Siege, new EE welcomed with demonstration

घेराव, प्रदर्शन के साथ हुआ नए ईई का स्वागत

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Jan 2021 01:47 AM IST
विज्ञापन
Siege, new EE welcomed with demonstration
बड़ी मुखानी इंजीनियरिंग एनक्लेव कॉलोनी में हो रही पानी की समस्या को लेकर जल संस्थान में अधिशासी ? - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। एक दिन पहले ही देहरादून के पदोन्नत होकर आए अधिशासी अभियंता संजय कुमार श्रीवास्तव का स्वागत लोगों ने घेराव और प्रदर्शन के साथ किया। लोगों ने ईई को हल्द्वानी में पेयजल व्यवस्था और समस्या से रूबरू कराया।
विज्ञापन

कांग्रेस प्रदेश महासचिव महेश शर्मा के नेतृत्व में पहुंचे लोगों ने कहा कि मुखानी-पीलीकोठी क्षेत्र के इंजीनियर्स एन्क्लेव कालोनी में डेढ़ महीने से पेयजल संकट बना है। कई बार जलसंस्थान के अधिकारियों से गुहार लगाई गई लेकिन विभागीय अधिकारियों ने कोई कार्रवाई नहीं की। महेश शर्मा ने कहा कि कालोनी में तीन दिन के भीतर पेयजल आपूर्ति सामान्य नहीं की गई तो जोरदार आंदोलन शुरू कर दिया जाएगा। इस मौके पर रवि शर्मा, विशंभर कांडपाल, ओमप्रकाश पाल, पंकज गोयल, प्रेमी जोशी, गीता पांडे, हर्षिता, आलोक पोखरिया, मुकुल चौधरी, लक्ष्मी गोयल, बॉबी अरोड़ा आदि थे। ईई संजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कुछ तकनीकी दिक्कतें हैं। दो दिन में इलाके में पेयजल वितरण व्यवस्था दुरुस्त कराई जाएगी।
विज्ञापन

राजस्व वसूली में तेजी लाएं
हल्द्वानी। जलसंस्थान के नवागत अधिशासी अभियंता संजय कुमार श्रीवास्तव ने शनिवार को विभागीय अधिकारियों और कर्मचारियों की परिचयात्मक बैठक ली। उन्होंने राजस्व वसूली में तेजी लाने के साथ ही लोगों को शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पूरे मनोयोग से कार्य करने को कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पांच नलकूप खराब, 10 दिन से पेयजल किल्लत झेल रहे हैं लोग
हल्द्वानी। हल्दीखाल, आनंदपुर, आवास विकास, जलसंस्थान परिसर और जयदेवपुर के नलकूप खराब चल रहे हैं। जयदेवपुर और आनंदपुर का ट्यूबवेल नलकूप खंड के स्वामित्व में है जबकि अन्य नलकूप जलसंस्थान के अधीन हैं लेकिन अब तक कोई भी नलकूप ठीक नहीं हो पाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed