फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   shopkeepers obstinate to remove temporary shops

फड़ हटाने को अड़ गए व्यापारी

Fri, 05 Jan 2018 02:08 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल। 
अमर उजाला ब्यूरो नैनीताल।  Updated Fri, 05 Jan 2018 02:08 AM IST
विज्ञापन
shopkeepers obstinate to remove temporary shops
नैनीताल के रामललीला मैदान में बंद के दौरान व्यापारियों की सभा के बाद आक्रोश रैली निकालते व्यापारी। - फोटो : Amar ujala
सरोवर नगरी नैनीताल के पंत पार्क क्षेत्र से फड़ खोखे हटाए जाने की मांग को लेकर दूसरे दिन भी खूब हंगामा हुआ। बृहस्पतिवार को व्यापार मंडल मल्लीताल के आह्वान पर नैनीताल के व्यावसायिक प्रतिष्ठान पूरी तरह से बंद रहे। इस दौरान व्यापारियों ने रामलीला मैदान में सभा करने के बाद पालिका दफ्तर तक आक्रोश रैली निकाली।
विज्ञापन


दफ्तर के समक्ष भी आधे घंटे तक व्यापारियों ने प्रदर्शन किया। व्यापारियों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए बाद में एडीएम की मध्यस्थता में बैठक हुई। प्रशासन, पुलिस, पालिका के अधिकारियों ने आधे घंटे की वार्ता में व्यापारियों को आश्वस्त किया कि पंत पार्क से लेकर गुरुद्वारे तक नो वेंडर जोन में किसी भी प्रकार के फड़-खोखे नहीं लगने दिए जाएंगे।
विज्ञापन


इस पर सुबह से चल रहा आंदोलन करीब चार घंटे बाद समाप्त हो गया। सभी व्यापारी बृहस्पतिवार को सुबह 10 बजे से ही रामलीला मैदान में जमा होने लगे थे। करीब 11:30 बजे से सभा शुरू हुई। सभा में वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान में नैनीताल शहर के व्यापारियों, स्थानीय जनता के साथ अंग्रेजी हुकूमत की तरह बर्ताव किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कई अधिकारियों की संपत्तियों की जांच कराए जाने की मांग करते हुए कहा कि अधिकारी अपने दायित्वों का निर्वहन करने के बजाय जमीन के खरीद फरोख्त में लिप्त हैं। कहा कि एक तरफ व्यापारियों के द्वारा अपनी दुकानों में चढ़ने के लिए बनाई गई सीढ़ियों को अतिक्रमण के नाम पर तोड़ा जा रहा है, वहीं दूसरी ओर पंत पार्क में लगे सैकड़ों फड़-खोखे अधिकारियों को दिखाई नहीं दे रहे हैं।

व्यापार मंडल अध्यक्ष किशन सिंह नेगी की अध्यक्षता में हुई सभा को तत्लीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष भुवन लाल साह, कैलाश मिश्रा, विवेक साह, पूरन सिंह मेहरा, राजेंद्र व्यास, त्रिभुवन सिंह फर्त्याल, इदरीश मलिक, गिरीश जोशी मक्खन, जीत सिंह आनंद आदि ने संबोधित किया।

विवेक वर्मा ने संचालन किया। सभा के बाद व्यापारी पालिका दफ्तर पहुंचे। व्यापारियों के बढ़ते आक्रोश को देखते हुए बाद में एडीएम बीएल फिरमाल की मध्यस्थता में करीब आधे घंटे तक चली वार्ता के बाद प्रशासन, पुलिस, पालिका के अधिकारियों ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि पंत पार्क से लेकर गुरुद्वारे तक नो वेंडर जोन में किसी भी प्रकार के फड़ खोखे नहीं लगने दिए जाएंगे।


वार्ता में एएसपी हरीश चंद्र सती, ईओ रोहिताश शर्मा, कोतवाल विपिन चंद्र पंत, तल्लीताल थाना प्रभारी प्रमोद पाठक, कर अधीक्षक लता आर्या, कर निरीक्षक डॉ. अनुपमा भट्ट, मल्लीताल व्यापार मंडल के अध्यक्ष किशन नेगी, तल्लीताल के भुवन लाल साह, विवेक वर्मा आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed