फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Shiver left by cold wave in Haldwani

हल्द्वानी में शीतलहर से छूटी कंपकंपी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 01:11 AM IST
विज्ञापन
Shiver left by cold wave in Haldwani
हल्द्वानी में रात के समय छाया घना कोहरा। अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। चटक धूप खिलने के बाद भी रविवार को ठंड से राहत नहीं मिली। शीतलहर ने हांड़ कंपाने वाली ठंड का एहसास कराया। शाम को कोहरे के कारण लोग परेशान रहे। मौसम वैज्ञानिकों का दावा है कि पिछले 11 वर्षों बाद 24 जनवरी सबसे ठंडा रहा। जनवरी में अब तक तीन बार सबसे अधिक ठंडा रहा है।
विज्ञापन

रविवार की सुबह से ही धूप खिली थी। धूप के साथ चल रही हवा ने ठंड का एहसास कराया। अवकाश का दिन होने के कारण लोगों ने छतों पर धूप सेंकी। दोपहर तीन बजे के बाद मौसम का मिजाज बदल गया और शीतलहर ने हाल बेहाल किया। शाम साढ़े सात बजे अचानक कोहरा छाने लगा। हल्द्वानी का अधिकतम तापमान 16.6 और न्यूनतम तापमान 8.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस कम रहा। जबकि अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री सेल्सियस अधिक रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed