फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sherwood started college's 147th anniversary

शेरवुड कालेज का 147वां वार्षिकोत्सव शुरु

Sat, 04 Jun 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल।
ब्यूरो/अमर उजाला, नैनीताल। Updated Sat, 04 Jun 2016 01:31 AM IST
विज्ञापन
Sherwood started college's 147th anniversary
शेरवुड कालेज का 147वां वार्षिकोत्सव शुरु - फोटो : अमर उजाला

नैनीताल। शेरवुड कालेज का तीन दिनी 147वां वार्षिकोत्सव शुक्रवार से शुरू हो गया। पहले दिन छात्र-छात्राओं की ओर से विभिन्न आकर्षक माडल बनाकर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने स्केटिंग व तैराकी के बेहतरीन करतब दिखाकर दर्शकों को हैरान कर दिया। समारोह में आज से 50 वर्ष पूर्व विद्यालय में साथ पढे़ 1966 बैच के दो दर्जन पूर्व छात्र भी शामिल हुए। इनमें अनेक एयर मार्शल, ले. जनरल, तथा बिग्रेडियर आदि शामिल थे।

विज्ञापन


मुख्य अतिथि अवकाश प्राप्त ले.जनरल आईजे सिंह ने कहा विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं से बच्चों में छुपी प्रतिभा उजागर होती है। उनके व्यक्तिव का संपूर्ण विकास होता है। उन्हें अपने कैरियर के लिए नए आयाम भी नजर आते हैं। वर्तमान में ऐसे अनेक गैर परंपरागत क्षेत्र हैं, जहां रोजगार की अपार संभावनाएं हैं और विद्यार्थी अपनी रुचि के अनुरूप रोजगार का चयन कर सकते हैं।
विज्ञापन


इस दौरान एक प्रदर्शनी का आयोजन किया गया जिसका उदघाटन रिटायर्ड ले. जनरल आईजे सिंह व विशिष्टि अतिथि ब्रिगेडियर एके चौधरी ने किया। स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा लगाई गई आर्ट, साइंस, म्यूजिक, फोटो, हैरिटेज कुमाऊंनी, सियाचिन ग्लेशियर, अमर जवान आदि विभिन्न थीम पर आधारित यह प्रदर्शनी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान 1966 बैच के पूर्व छात्र रिटायर्ड कर्नल देवेंद्र सिंह पडानियां ने भी ऊंचाई से छलांग लगाकर कई कलाबाजियां लेते हुए डाइविंग का बेहतरीन प्रदर्शन किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अमनदीप संधू सहित अध्यापकों व पूर्व छात्रों ने स्कूल के दिवंगत शिक्षकों व पूर्व छात्रों को श्रदांजलि अर्पित की।  ।  कार्यक्रम में प्रधानाचार्य अमनदीप संधू ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया तथा तीन दिन तक चलने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर आराधना संधू, हेमचंद्र पांडे, बासु साह आदि थे।



नैनीताल। शेरवुड कालेज के समारोह में विद्यालय के 1966 बैच के छात्र रहे रिटायर्ड ले. जनरल आईजे सिंह, बिग्रेडियर एके चौधरी, ले. जनरल दलीप भारद्वाज, आलोक गोयल, विपन कुमार जग्गी, मेजर जनरल ध्रुव चंद्र, राजकुमार खन्ना, विरेंद्र सिंह मान, एयर मार्शल सुमित मुखर्जी, खुश देव सिंह पुरी, विंग कमांडर रविंद्र सिंह राघव, अजय कुमार सेन, कर्नल देवेंद्र सिंह पडानिया, कर्नल नरेंद्र सोरन, चंद्रमोहन शुक्ल, मेजर जनरल, हरकीरत सिंह, कर्नल जगवीर सिंह, नवाज वारसी आदि शामिल हुए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed