{"_id":"57b9fb844f1c1b8d63d4f5cc","slug":"sheila-mount-trophy","type":"story","status":"publish","title_hn":"शीला माउंट का ट्रॉफी पर कब्जा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शीला माउंट का ट्रॉफी पर कब्जा
अमर उजाला ब्यूरो, नैनीताल।
Updated Mon, 22 Aug 2016 12:35 AM IST
विज्ञापन
फुटबाॅल
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
चेजर्स फाउंडेशन के सहयोग से खेली जा रही प्रथम सुमित मल्होत्रा स्मृति मानसून सेवन-ए-साइड फुटबाल प्रतियोगिता का खिताब शीला माउंट ने जीत लिया। फाइनल में टीम ने शेरवुड रेंजर को 2-1 से हराया। विजेता टीम की ओर से पंकज और शेरवुड की ओर से बसंत ने गोल किया।
मुख्य अतिथि अखिल भारतीय अनुसूचित जाति जनजाति महासंघ के प्रदेश अध्यक्ष केएल आर्या व विशिष्ट अतिथि इंटरनेशनल पायनियर क्लब के राष्ट्रीय महासचिव हेम चंद्र भट्ट ने विजेता, उपविजेता टीमों को पुरस्कृत किया। शीला माउंट के पंकज आर्या को सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी, चेजर्स क्लब के हेमंत बिष्ट को प्रोमेसिंग प्लेयर तथा उदयीमान खिलाड़ी का पुरस्कार विक्टोरिया क्लब के कुशाग्र उप्रेती को दिया गया।
इस दौरान चेजर्स फाउंडेेशन क्लब के अध्यक्ष संतोष पंत, उपाध्यक्ष सुनील अधिकारी, सचिव भगवत मेर, उपसचिव दीवान सिंह बिष्ट व संयोजक मोहन सिंह आदि थे। उप सचिव दीवान बिष्ट ने बताया कि विधायक सरिता आर्या ने चेजर्स फाउंडेशन को 50 हजार तथा फाइनल के मुख्य अतिथि केएल आर्या ने 31 हजार रुपये चेजर्स फाउंडेशन को देने की घोषणा की। निर्णायक गौरव साह, भगवत मेर व जितेंद्र बिष्ट थे मैच का आंखों देखा हाल उमेश कांडपाल सोनी व दीपक कुमार ने सुनाया।