फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Shallow electric pole fell, narrow survivors

जर्जर बिजली का पोल गिरा, बाल-बाल बचे लोग

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 22 Jan 2021 02:00 AM IST
विज्ञापन
Shallow electric pole fell, narrow survivors
रामपुर रोड पर अमर उजाला कार्यालय के निकट सड़क पर गिरे जरजर विधुत पोल के कारण लगा जाम। अमर उजाला - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। रामपुर रोड पर बृहस्पतिवार की दोपहर लगभग एक बजे बिजली का पोल गिर गया। इससे अफरातफरी मच गई। मार्ग बाधित होने के कारण लंबा जाम लग गया। पोल गिरने के कारण देवलचौड़ फीडर ठप हो गया और दस हजार उपभोक्ताओं की बिजली गुल हो गई।
विज्ञापन

दोपहर के ठीक 12:55 बजे थे। अचानक जर्जर पोल सड़क पर गिर गया। इस पोल से 11केवी लाइन गुजर रही थी। जोरदार आवाज हुई। पोल एक बाइक सवार के सिर पर जा टकराया। वह जमीन पर गिर गया। आसपास के लोगों ने उसे बचाया। रुद्रपुर और हल्द्वानी से आने वाले वाहनों के पहिए थम गए। देखते ही देखते लंबा जाम लग गया। उपखंड अधिकारी मोहन राम आर्या के निर्देश पर बिजली विभाग के कर्मचारी मौके पर पहुंच गए। उन्होंने बिजली के तारों को काटा और पोल को हटाकर 50 मिनट बाद जाम खुलवाया। पोल नीचे से पूरी तरह से गल चुका था।
विज्ञापन

आठ घंटे तक बिजली गुल रहने के कारण लोगों के इंवर्टर जवाब दे गए। शाम को मोटर न चल पाने के कारण लोगों को पेयजल संकट झेलना पड़ा। हालांकि उपखंड अधिकारी ने दावा किया कि सिर्फ दो ट्रांसफार्मरों की आपूर्ति बाधित रही। शेष आपूर्ति सुचारू कर दी गई थी। देर शाम अधीक्षण अभियंता तरुण कुमार ने मौका मुआयना किया। उन्होंने घटना की जांच के आदेश दिए। रात नौ बजे बिजली व्यवस्था सुचारू हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पोल गला हुआ था, जले के निशान मिले
हल्द्वानी। उपखंड अधिकारी मोहन राम आर्या ने बताया कि पोल नीचे गला हुआ था और उसमें जले के निशान भी मिले हैं। प्रथम दृष्टया ऐसा प्रतीत हो रहा है कि पोल के आसपास लंबे समय से कोई चीज जलाई जा रही थी। उन्होंने कहा कि मामले की जांच अवर अभियंता से करा रहे हैं और जरूरत पड़ी तो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराएंगे।
फीडर ट्रिप न होता तो हो सकता था बड़ा हादसा
हल्द्वानी। रामपुर रोड पर आवागमन दिनभर रहता है। 11 केवी की लाइन और पोल गिरने पर देवलचौड़ फीडर ट्रिप हो गया। अगर फीडर ट्रिप नहीं होता तो बड़ा हादसा हो सकता था।

जर्जर पोलों का सर्वे कर तीन दिन के भीतर दें रिपोर्ट
हल्द्वानी। ऊर्जा निगम के अधीक्षण अभियंता तरुण कुमार ने जिले के चार अधिशासी अभियंताओं को आदेश जारी किया है कि जर्जर पोलों का सर्वे कराकर तीन दिन के भीतर रिपोर्ट दें। उन्होंने कहा कि रिपोर्ट के आधार पर जो पोल अधिक संवेदनशील होंगे उनको सबसे पहले बदला जाएगा। उसके बाद कम संवेदनशील पोलों को बदला जाएगा जबकि कुछ पोलों को गड्ढा खोदकर पोल के आसपास लोहे की वेल्डिंग कराकर मजबूती प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed