{"_id":"68e56b0506b21d91620c8cfa","slug":"shahdora-in-charge-removed-for-negligence-in-paddy-procurement-kitchha-news-c-242-1-shld1013-131220-2025-10-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: धान खरीद में लापरवाही पर शहदोरा प्रभारी को हटाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: धान खरीद में लापरवाही पर शहदोरा प्रभारी को हटाया
Wed, 08 Oct 2025 01:03 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Wed, 08 Oct 2025 01:03 AM IST
विज्ञापन
किच्छा। धान खरीद में लापरवाही करना शहदौरा प्रभारी को महंगा पड़ गया। एडीएम पंकज उपाध्याय ने क्रय केंद्र के निरीक्षण के बाद प्रभारी को हटाने की बात कही। साथ ही लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों व कर्मचारियों का वेतन रोकने की चेतावनी दी है।
मंगलवार को क्रय केंद्र में तौल न होने की सूचना पर एडीएम पंकज उपाध्याय ने मंडी का निरीक्षण कर खरीद केंद्र के अधिकारियों की जमकर लताड़ लगाई। उन्होंने मौके पर नमी की जांच कराई और अधिकारियों को रातभर काम करके मंडी से धान तुलवाने के निर्देश दिए। साथ ही आरएफसी को निर्देश दिए कि अगर किसान ट्राली समेत अपनी फसल तुलवाने को तैयार हैं तो किसानों की तौल कर समय पर चावल मिलों में पहुंचाया जाए। किसान को धान की बेचने में समस्या नहीं आनी चाहिए। सोमवार को तोले गए धान भीग गए थे। उपाध्याय ने कहा कि जिस ट्रांसपोर्टर ने धान का उठान नहीं किया उससे कम से कम 50 प्रतिशत की क्षतिपूर्ति की जाए। जिन खरीद केंद्रों पर सुविधाएं नही हैं उसके जिम्मेदार अधिकारी पर लापरवाही बरतने पर उसके वेतन को रोकने को कहा है। बताया कि लापरवाही के चलते शहदौरा के प्रभारी को हटाया गया है। इस मौके पर उन्होंने किसानों से बात की। इस मौके पर आरएफसी लता मिश्रा, मंडी सचिव मोहन चंद जोशी, अतुल चतुर्वेदी समेत कई किसान थे।