{"_id":"6257279662ba237cd0237e62","slug":"sex-racket-in-haldwani-haldwani-news-hld459403262","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोलकाता के दंपती चला रहे थे सैक्स रैकेट, आठ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोलकाता के दंपती चला रहे थे सैक्स रैकेट, आठ गिरफ्तार
विज्ञापन
हल्द्वानी में पुलिस द्वारा लालडांट क्षेत्र में छापा मारकर सैक्स रैकेट का भंडाफोड़ किया गया, पुल?
- फोटो : HALDWANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हल्द्वानी। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल ने देर रात मुखानी थाना क्षेत्र के लालडांठ में चल रहे सेक्स रैकेट का पर्दाफाश किया। पुलिस ने छापा मारकर आठ लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें चार महिलाएं और चार पुरुष हैं। सेक्स रैकेट चला रहे लोग दिल्ली, असम और पश्चिम बंगाल के हैं।
शहर में पिछले कई दिनों से सेक्स रैकेट चलने की सूचना एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल को मिल रही थी। सीओ ट्रैफिक विभा दीक्षित ने बताया कि मुखानी के लालडांठ इलाके में एक किराए के मकान में सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। इसे कोलकाता और असम के दंपती चला रहे थे। पुलिस ने महिला सरगना के पति अनरुल शेख के साथ-साथ असम की महिला के पति अली हैदर को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में सामने आया कि पकड़ी गई एक महिला अधिक धनराशि के झांसे में फंसकर कोलकाता से हल्द्वानी पहुंच गई थी। एक युवती दिल्ली की रहने वाली है। पुलिस ने काठगोदाम नई बस्ती क्षेत्र के रहने वाले दो ग्राहकों को भी गिरफ्तार किया है। ये दोनों छापा मारने के दौरान घर पर ही मिले। सीओ ट्रैफिक विभा दीक्षित ने बताया कि कोलकाता और असम के रहने वाले अनरुल शेख और अली हैदर ग्राहक तलाशने का काम करते थे। करीब डेढ़ माह से शहर में सेक्स रैकेट चल रहा था। सीओ ट्रैफिक ने बताया कि पकड़े गए सभी लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया जाएगा। सेक्स रैकेट का पर्दाफाश करने वाली टीम में एसओजी प्रभारी नंदन सिंह रावत, ह्यूमन ट्रैफिकिंग सेल प्रभारी लता बिष्ट, किशन सिंह, लक्ष्मी वर्मा, नीतू चंदोला, अशोक रावत और त्रिलोक चंद, कुंदन कठायत हैं।
ढाई साल के बच्चे की मां है महिला सरगना
सीओ ट्रैफिक ने बताया कि पकड़ी गईं महिलाओं में से एक का करीब तीन साल का एक बेटा भी है। बताया कि महिला के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद बच्चे की कस्टडी उसके परिजनों को दी जाएगी।
विज्ञापन
दो माह में कई बार बदला घर
पुलिस ने बताया कि सेक्स रैकेट चलाने वाले लोग लंबे समय से सक्रिय थे। देह व्यापार के लिए कई बार जगह बदल चुके थे। बीते दो माह में यह उनका दूसरा घर था। बताया कि हल्द्वानी में सक्रिय होने के लिए वे किसी लिंक के जरिये यहां पहुंचे थे। इसका भी पता लगाने में टीम जुटी हुई है।
सूचना मिलने पर टीम छापा मारने गई थी। किराए के घर में सेक्स रैकेट चल रहा था। टीम ने चार महिलाओं और चार पुरुषों को गिरफ्तार किया है। उनके अन्य लिंक की जानकारी जुटाई जा रही है। - विभा दीक्षित, सीओ ट्रैफिक