फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sewerage treatment plant will be 15 million

15 करोड़ से बनेगा सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट 

Fri, 03 Jun 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, हल्द्वानी। Updated Fri, 03 Jun 2016 12:01 AM IST
विज्ञापन
 नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) की सख्ती के बाद से हल्द्वानी में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट निर्माण की फाइल भी बुलेट रफ्तार की तरह दौड़ने लगी हैं। जलनिगम ने प्लांट की डीपीआर तैयार कर नगर निगम को सौंप दी है। नगर निगम से फाइल शासन को भेजी जा रही है। शासन से टेक्निकल एडवाइजरी कमेटी (टीएएस) की स्वीकृति मिलने के साथ प्लांट निर्माण शुरू हो जाएगा।
विज्ञापन


हल्द्वानी शहरी और देहात का सीवरेज को गौला में छोड़ा जाता है। शहरी क्षेत्र का सीवरेज नालों से होकर गौला में पहुंचता है, जबकि देहाती हल्द्वानी में सेफ्टी टैंक की गंदगी को टैंकरों से भरकर गौला में फेंका जाता है। गौला का पानी पेयजल और सिंचाई के काम में लिया जाता है। नदियों में सीवरेज छोड़ने और गंदगी फेंकने पर एनजीटी ने राज्य सरकारों को कड़ी फटकार लगाई है। इस मामले में नैनीताल जिला प्रशासन को नोटिस तक मिल चुका है।
विज्ञापन


हल्द्वानी में सीवरेज प्लांट निर्माण की कवायद सालों से चल रही है। जलनिगम पहले भी डीपीआर बना चुका है। नगर निगम ने अमृत योजना में सीवरेज प्लांट को शामिल किया है। प्लांट के लिए गौलापार बाईपास में जमीन आवंटित हो चुकी है। जल निगम संशोधित डीपीआर नगर निगम को सौंप चुका है। प्लांट की लागत 15 करोड़ है, इसमें साढ़े पांच करोड़ नगर निगम के खाते में आ गया है। मेयर डा. जोगेंद्र सिंह रौतेला के मुताबिक प्लांट 28 एमएलडी का बनेगा। टीएसी की स्वीकृति के साथ निर्माण शुरू हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


तीन करोड़ का बनेगा एक अतिरिक्त प्लांट
हल्द्वानी एवं आसपास में अधिकांश इलाकों में सीवरेज लाइन नहीं है। घरों में सेफ्टी टैंक बने हैं। टैंक खाली कर गंदगी को गौला या फिर खुले में फेंका जाता है। ट्रीटमेंट प्लांट परिसर में ही एक अतिरिक्त प्लांट बनाया जाएगा। इस प्लांट की लागत तीन करोड़ आएगी। इसमें सेफ्टी टैंक की गंदगी को ट्रीटमेंट किया जाएगा। 


ट्रीटमेंट से बनेगी खाद
सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट शुरू होने से गौला को प्रदूषित होने से बचाए जाने के साथ ही खाद भी बनेगी। प्लांट में सीवरेज और सेफ्टी टैंक की गंदगी को ट्रीटमेंट किया जाएगा। पानी साफ करने के बाद उसे जमीन में छोड़ दिया जाएगा। बाकी खाद तैयार की जाएगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed