{"_id":"59a86cb44f1c1b54738b4a40","slug":"sewer-flowing-for-next-month-with-kohli-garden","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहली गार्डन के पास एक माह से बह रहा है सीवर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहली गार्डन के पास एक माह से बह रहा है सीवर
अमर उजाला ब्यूरो हल्द्वानी
Updated Fri, 01 Sep 2017 01:38 AM IST
विज्ञापन
सीवर
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कोहली गार्डन ठंडी सड़क के पास एक माह से सीवर का पानी सड़क में बह रहा है। लोगों की शिकायत के बाद भी जलसंस्थान के अधिकारियों की नींद नहीं टूट रही है। उधर अधिकारियों ने इसकी जानकारी होने से साफ मना कर दिया है।
कोहली गार्डन के पास जलसंस्थान की सीवर लाइन का गंदा पानी सड़क में बह रहा है। इसी के बगल से जलसंस्थान की पेयजल लाइन गुजरती है। सीवर बहने से जहां एक ओर लोगों को आने-जाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उधर सीवर की बदबू से घरों में रहना भी मुश्किल हो गया है। कोहली कालोनी के लोगों का कहना है कि सीवर लाइन के लीक होने की जानकारी कई बार विभागीय अधिकारियों को मौखिक और लिखित रुप में दी जा चुकी है। इसके बाद भी सीवर लाइन सही नहीं हो पा रही है। उन्होंने जलसंस्थान के अधिकारियों पर लापरवाही का आरोप लगाया है। साथ ही जल्द सही न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी है।
विज्ञापन
उधर जलसंस्थान के अधिशासी अभियंता संतोष उपाध्याय ने बताया कि उनके पास कोई लिखित शिकायत नहीं आयी है। शुक्रवार को मौके पर कर्मचारी को भेजकर जांच कराई जाएगी। सीवर लाइन टूटे होने पर इसे सही किया जाएगा।
विज्ञापन