फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sewage treatment plant will benefit the population of four thousand

सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट से चार हजार की आबादी को होगा लाभ

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jun 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Sewage treatment plant will benefit the population of four thousand
रूसी बायपास मार्ग नारायण नगर नैनीताल में बना एससीपी। विज्ञप्ति
हल्द्वानी। नैनीताल के नारायण नगर वार्ड में 0.45 एमएलडी का एसटीपी (सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट) बनकर तैयार हो गया है। इन दिनों प्लांट का ट्रायल चल रहा है। अमृत योजना के तहत करीब तीन करोड़ छत्तीस लाख रुपये की लागत से प्लांट का निर्माण किया गया है। प्लांट से चार हजार की आबादी को लाभ मिलेगा।
विज्ञापन

प्रदूषित पानी को शुद्ध बनाने के लिए नैनीताल के नारायण नगर वार्ड में सीवेज ट्रीटमेंट प्लांट बनाया गया है। फिलहाल इसमें आ रही गंदगी का ट्रीटमेंट कर उसे निकटवर्ती गधेरे में छोड़ा जा रहा है। प्लांट बनने से खुले में बहने वाले सीवर, गंदगी से निजात मिलेगी। बीमारियों का खतरा भी कम होगा। क्षेत्र में स्वच्छता भी बनी रहेगी। इससे निकल रही सीवर से जैविक खाद तैयार की जाएगी।
विज्ञापन

पेयजल निगम के ईई एके कटारिया ने बताया कि अमृत योजना के तहत नैनीताल के नारायण नगर वार्ड में 0.45 एमएलडी का प्लांट बनाया गया है। इन दिनों इसका ट्रायल चल रहा है। प्लांट में आ रहे गंदे पानी का ट्रीटमेंट कर उसे निकट के गधेरे में छोड़ा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed