फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Settle work from today, offices are opening

आज से निपटाइए काम, ऑफिस खुल रहे हैं

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 04 May 2020 01:39 AM IST
विज्ञापन
Settle work from today, offices are opening
हल्द्वानी। 40 दिन तक के सन्नाटे के बाद सोमवार से ऑफिसों की रंगत लौटेगी। आपके महत्वपूर्ण काम पेंडिंग हैं तो अब टेंशन की जरूरत नहीं। सुबह 10 से शाम चार बजे तक ऑफिस खुले रहेंगे। हालांकि वहां जाने पर सोशल डिस्टेंसिंग का पूरा ध्यान रखना होगा।
विज्ञापन

डीएम सविन बंसल ने कहा कि समूह क और ख के अधिकारी अनिवार्य रूप से कार्यालयों में उपस्थिति रहेंगे। समूह ग और घ के कर्मचारी 33 प्रतिशत रोटेशन के आधार पर उपस्थिति होंगे। शासकीय कार्यालय खोलने के एक सप्ताह की स्थिति की समीक्षा करने के बाद समूग ग और घ के 50 प्रतिशत कर्मचारियों के उपस्थित रहने पर विचार किया जाएगा। डीएम ने कहा कि साफ सफाई, सैनिटाइजेशन की पूर्ण व्यवस्था सुनिश्चित करने के साथ ही कर्मचारियों और कार्यालय में आने वाले आगंतुकों को अनिवार्य रूप से मास्क पहनना और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना पड़ेगा।
विज्ञापन

रजिस्ट्री कार्यालय
सब रजिस्ट्रार अतुल शर्मा ने बताया रविवार को कार्यालय में सैनिटाइजेशन कराया गया। सोमवार से जरूरी स्टाफ को बुलाया गया है और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए काम होगा। साथ ही मास्क लगाना भी अनिवार्य किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

समाज कल्याण निदेशालय
समाज कल्याण निदेशक विनोद गोस्वामी ने बताया कि जिला समाज कल्याण कार्यालय सोमवार से खुलेंगे और जरूरी स्टाफ को बुलाया जाएगा। निदेशालय में 33 प्रतिशत स्टाफ को बुलाया गया है।
ऊर्जा निगम
अधीक्षण अभियंता अमित शर्मा ने बताया कि ग्रीन जोन में मीटर रीडिंग का काम शुरू हो गया है। सोमवार से कार्यालय में जरूरी स्टाफ को बुलाया जाएगा और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए काम शुरू होगा। मुख्यालय से अनुमति मिली तो मंगलवार से मीडर रीडिंग का काम शुरू करा दिया जाएगा।
वन विकास निगम
क्षेत्रीय प्रबंधक, कुमाऊं डॉ जीसी पंत ने बताया कि शासन से जारी आदेश के अनुसार कर्मचारियों को दफ्तर में बुलाया जाएगा जिससे सोशल डिस्टेंस का पालन किया जा सके इसके लिए तैयारी की जा रही है।
वन विभाग
तराई पूर्वी वन प्रभाग के प्रभागीय वनाधिकारी नीतीश मणि त्रिपाठी का कहना है सोमवार से कार्यालय पूरी तरह से खोले जाएंगे रोस्टर के हिसाब से कर्मचारियों को दफ्तर बुलाया जाएगा। इसके लिए सैनिटाइजर आदि की व्यवस्था की जा रही है।
राज्य कर विभाग
ज्वाइंट कमिश्नर कुमाऊं, पीएस डुंगरियाल ने बताया कि शासन के आदेशानुसार कर्मचारियों को दफ्तर बुलाया गया है। रोस्टर बनाने के बाद कर्मचारियों से ड्यूटी ली जाएगी।
सिंचाई विभाग
हल्द्वानी। मुख्य अभियंता एमसी पांडेय ने बताया कि 30 फीसदी कार्मिकों को ही बुलाया जाएगा। वही कार्मिक नियमित ड्यूटी पर बुलाए जाएंगे, जिनका आना जरूरी है। अन्य को रोटेशन के आधार पर ड्यूटी पर बुलाया जाएगा। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन किया जाएगा और मास्क लगाना जरूरी होगा। नंधौर में ट्रंच बियर, गौला गेटों की मरम्मत और बलिया नाले में बाढ़ नियंत्रण के कार्यों के अलावा ऊधमसिंह नगर में बाढ़ सुरक्षा के करीब 15 करोड़ रुपये के काम किए जाने हैं।
लोक निर्माण विभाग
लोक निर्माण विभाग कार्यालय पूर्व की भांति खुलेगा। अधिशासी अभियंता एचएस रावत ने बताया कि वन थर्ड कर्मचारी पूर्व से बुलाए जा रहे हैं। इनकी संख्या को बढ़ाकर 50 प्रतिशत किया जा रहा है। कार्यालय में सामाजिक दूरी के लिए गोले, हैंड सैनिटाइजर की व्यवस्था कर दी गई है।
आरटीओ कार्यालय
आरटीओ कार्यालय में 50 प्रतिशत कर्मचारी आएंगे। आरटीओ राजीव मेहरा ने बताया कि अभी लाइसेंस, परमिट, फिटनेस करने के आदेश नहीं मिले हैं। आदेश मिलने के बाद ही ये काम शुरू किए जाएंगे।
नगर निगम
नगर आयुक्त चंद्र सिंह मर्तोलिया ने बताया कि भवन कर, स्वच्छता कर, लाइसेंस, मकान किराया आदि काम सोमवार से शुरू कर दिए जाएंगे। टैक्स जमा करने के लिए सामाजिक दूरी का पालन करना होगा।

पहले से ही खुल रहे हैं ये दफ्तर
हल्द्वानी। आवश्यक सेवा में शामिल जलसंस्थान, डाकघर, नैनी ताल जिला सहकारी बैंक आदि दफ्तर पहले से ही नियमित रूप से खुल रहे हैं। इन दफ्तरों में रोटेशन के आधार पर कार्मिक ड्यूटी पर बुलाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed