फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sent three months water bill of Rs 30 thousand in haldwani

गड़बड़ी: पानी का तीन महीने का बिल 30 हजार, 500 लोग हैरान...जल निगम पर लगे गंभीर आरोप; जानें पूरा मामला

Sat, 08 Jun 2024 07:22 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Sat, 08 Jun 2024 07:22 PM IST
सार

हल्द्वानी में वार्ड नंबर 60 गौजाजाली उत्तर में पानी के भारी-भरकम राशि के बिल भेज दिए गए हैं। वार्ड में कई लोगों का तीन महीने का बिल 20 से 30 हजार रुपये आया है। इसको लेकर वार्ड के 500 उपभोक्ताओं में पेयजल निगम के खिलाफ नाराजगी है।

विज्ञापन
Sent three months water bill of Rs 30 thousand in haldwani
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

हल्द्वानी में वार्ड नंबर 60 गौजाजाली उत्तर में पानी के भारी-भरकम राशि के बिल भेज दिए गए हैं। वार्ड में कई लोगों का तीन महीने का बिल 20 से 30 हजार रुपये आया है। इसको लेकर वार्ड के 500 उपभोक्ताओं में पेयजल निगम के खिलाफ नाराजगी है।

वार्ड नंबर 60 के निवर्तमान पार्षद मनोज मठपाल ने बताया कि उनके वार्ड में इस साल जनवरी से पेयजल निगम पानी की सप्लाई कर रहा है। लोगों की मांग पर पहले डमी बिल दिए गए। मई तक उपभोक्ताओं के पास बिल नहीं पहुंचे और जून में विभाग ने अप्रत्याशित राशि के बिल भेज दिए हैं। कहा कि सोमवार को अधिशासी अभियंता कार्यालय में उपभोक्ता पेयजल सचिव को बिल प्रेषित करेंगे।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: बेटा बरेली से स्मैक खरीदकर लाता था, मां पुड़िया बनाकर बेचती थी; शकीला को पुलिस ने किया गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन

गौजाजाली निवासी प्रेम बल्लभ भगत ने बताया कि वह चाय की दुकान चलाकर घर का खर्च उठाते हैं। विभाग ने उन्हें जनवरी से मार्च का तीन महीने का 30 हजार रुपये का बिल थमा दिया है। सुनील जोशी ने बताया कि उन्हें 17 हजार रुपये का बिल दिया गया है। वार्ड में कई लोगों का तीन महीने का बिल 20 से 30 हजार आया है। लोगों का कहना है कि पूर्व में जल संस्थान की ओर से मात्र 900 से 1000 रुपये तक बिल आता था। पेयजल निगम का बिल जल संस्थान के बिल से 30 गुना तक अधिक है। परेशान लोगों ने विभाग पर गलत रीडिंग वाले मीटर लगाने का आरोप लगाया है।

लोगों ने पानी अधिक खर्च किया है, उसी आधार पर बिल आए हैं। लोगों को पूर्व में सचेत किया गया था। इसके बावजूद उपभोक्ताओं ने पानी की खपत बढ़ाई। इसी कारण लोगों के अधिक राशि के बिल आ रहे हैं।
- वाईएस रावत, एई, पेयजल निगम हल्द्वानी

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed