फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Senior BJP Worker And Hotelier Bajaj Passed Away

वरिष्ठ भाजपाई और होटल व्यवसायी बजाज का निधन

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2020 08:31 PM IST
विज्ञापन
Senior BJP Worker And Hotelier Bajaj Passed Away
NA - फोटो : AMAR UJALA
नगर के वरिष्ठ भाजपाई तथा प्रतिष्ठित होटल व्यवसायी एम्बेसडर होटल के स्वामी चमनलाल बजाज का गत रात्रि नैनीताल में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार मंगलवार को यहां पाइंस स्थित घाट में किया गया। स्व. बजाज नैनीताल में भाजपा को स्थापित करने वाले भाजपा नेताओं में शामिल थे। लगभग 81 वर्षीय बजाज गत कुछ वर्षों से बीमार चल रहे थे। वे अपने पीछे पत्नी सहित दो पुत्रों अमन व आशीष तथा दो पुत्रियों का परिवार छोड़ गए हैं। उनके निधन पर उनके नजदीकी रहे महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी, कैबिनेट मंत्री यशपाल आर्य, सांसद अजय भट्ट, विधायक संजीव आर्या, हेमंत द्विवेदी, बलराज पासी सहित भाजपा नगर कार्यकारिणी सदस्यों सहित तमाम होटल व्यवसाइयों, व्यापारियों व गणमान्य नागरिकों ने शोक जताया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed