फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Senior advocate Devi Dutt Sangudi dies

वरिष्ठ अधिवक्ता देवी दत्त सांगुड़ी का निधन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 06 Feb 2020 01:21 AM IST
विज्ञापन
Senior advocate Devi Dutt Sangudi dies
अधिवक्ता देवी दत्त सांगुड़ी।(फाइल फोटो) - फोटो : NAINITAL
नैनीताल। जिला बार एसोसिएशन के वरिष्ठ अधिवक्ता देवी दत्त सांगुड़ी (88) का बुधवार तड़के हल्द्वानी स्थित उनके निवास पर निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार थे। बृहस्पतिवार (आज) सुबह नौ बजे रानीबाग स्थित चित्रशिला घाट में उनकी अंत्येष्टि की जाएगी। उनके निधन पर बार के अधिवक्ताओं ने जिला जजी परिसर में शोकसभा की। इस दौरान वक्ताओं ने अधिवक्ता सांगुड़ी को सिविल मामलों का विशेष जानकार बताया। कहा कि अधिवक्ता सांगुड़ी के न्यायिक और सामाजिक हित के लिए किए कार्यों को कभी नहीं भुलाया जा सकता है। शोकसभा में बार अध्यक्ष हरिशंकर कंसल, सचिव अरुण जोशी, जिला शासकीय अधिवक्ता सुशील कुमार शर्मा, एडी मैसी, फैजल शाह, भुवन जोशी, मनीष जोशी, रवि आर्या आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed