फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Send report regarding alternative route to Haidakhan: Rekha

हैड़ाखान के वैकल्पिक मार्ग संबंधी रिपोर्ट भेजें : रेखा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 27 Jul 2023 12:09 AM IST
विज्ञापन
Send report regarding alternative route to Haidakhan: Rekha
बुधवार को नैनीताल स्थित राज्य अतिथि गृह में अधिकारियों के साथ बैठक करती नैनीताल जिले की प्रभारी
नैनीताल। प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वह मानसून सीजन के दौरान अलर्ट मोड पर रहें। उन्होंने आपदा से संबंधित अब तक के कार्यों पर संतोष जताते हुए इससे भी बेहतर तरीके से कार्यों को अंजाम देने के निर्देश दिए। उन्होंने एनएच के अधिशासी अभियंता को समय से बैठक में नहीं पहुंचने पर फटकार लगाई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को हैड़ाखान मोटर मार्ग के कार्यों में तेजी लाने और वैकल्पिक मार्ग के लिए शासन को रिपोर्ट भेजने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

तीन दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम के दौरान प्रभारी मंत्री बुधवार को राज्य अतिथि गृह में अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर रही थी। प्रभारी मंत्री ने पीरूमदारा, भरतपुर व पंपापुरी के आपदा क्षेत्रों की जानकारी लेते हुए नालों की सफाई कराने व अन्य कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूर्ण कराने के निर्देश दिए। हली गांव में आपदा समीक्षा के दौरान उन्होंने लोनिवि के ईई को संयुक्त रूप से निरीक्षण कर हफ्तेभर के भीतर कार्ययोजना तैयार करने को कहा।
विज्ञापन

अपर जिलाधिकारी अशोक कुमार जोशी ने मानसून सीजन को देखते हुए कराए जा रहे राहत एवं बचाव कार्यों की जानकारी दी। बताया कि राहत व बचाव कार्यों के लिए एसडीआरएफ, पुलिस बल पीआरडी, होमगार्ड व अन्य विभागों को अलर्ट मोड पर रखा गया है। बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष प्रताप सिंह बिष्ट, विधायक सरिता आर्या, राम सिंह कैड़ा, दुग्ध संघ अध्यक्ष मुकेश बोरा, एसएसपी पंकज भट्ट, डीएफओ चंद्रशेखर जोशी समेत विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed