{"_id":"695c2c3b5299a777fa07a2ee","slug":"self-help-groups-will-be-empowered-bhimtal-news-c-238-1-ntl1003-121628-2026-01-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Nainital News: स्वयं सहायता समूह होंगे सशक्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Nainital News: स्वयं सहायता समूह होंगे सशक्त
Tue, 06 Jan 2026 02:55 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
Updated Tue, 06 Jan 2026 02:55 AM IST
विज्ञापन
ज्योलीकोट (नैनीताल)। राष्ट्रीय कृषि एवं ग्रामीण विकास बैंक (नाबार्ड) के मुख्य महाप्रबंधक पंकज यादव ने सोमवार को प्रदेश की प्रथम ग्राम विहार योजना का शुभारंभ किया।
भीमताल ब्लॉक के चोपड़ा ग्राम में हुए उद्घाटन कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि यह योजना ग्रामीण पर्यटन के क्षेत्र में मील का पत्थर साबित होगी। इससे स्वरोजगार के सुअवसर बढ़ेंगे तथा महिला स्वयं सहायता समूहों का सशक्तीकरण होने के साथ होम स्टे स्वामियों की आजीविका बेहतर होगी। मुख्य महाप्रबंधक ने कहा कि इससे यहां आने वाले पर्यटक प्रदेश के रीति-रिवाजों, सांस्कृतिक परंपराओं, विरासत, खानपान को जान सकेंगे। ग्रामीण पर्यटन को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय पहचान मिलेगी। उन्होंने परंपरागत तरीके से अतिथियों के स्वागत की सराहना भी की। इस मौके पर डीडीएम नाबार्ड मुकेश बेलवाल, जिला सहकारी बैंक के मुख्य महाप्रबंधक आरएस रैना, जीएम एसएस नपच्याल, उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के जीएम कृष्ण कुमार, भूपेंद्र जीना, अतुल कुमार, प्रधान बीना जीना, बीडीसी प्रेमा जीना, हिमांशु पांडे, जीवन चंद्र, पवन कुमार आदि रहे।