{"_id":"618056bad7b0f2013d2f4329","slug":"seeing-the-suffering-of-the-disciples-the-gurus-extended-their-helping-hand-ramnagar-news-hld4433978153","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिष्यों की पीड़ा देख गुुरुजनों ने बढ़ाए मदद के हाथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिष्यों की पीड़ा देख गुुरुजनों ने बढ़ाए मदद के हाथ
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। आपदा से प्रभावित छात्र-छात्राओं की पीड़ा को देख जीआईसी मोहान के गुरुजनों से रहा नहीं गया और उन्होंने अपने शिष्यों के साथ ही अभिभावकों और अन्य परिवारों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। शिक्षकों ने अपने स्तर से राहत सामग्री जुटाई और बाढ़ पीड़ितों को दीवाली से पहले राहत सामग्री देकर उनकी पीड़ा कम करने की कोशिश की।
प्रधानाचार्य एसके पाल ने बताया कि 17 अक्तूबर को कोसी नदी में आई बाढ़ से चुकुम, मोहान, सुंदरखाल, कुनखेत में मकान और खेत बह गए थे। ऐसे में शिक्षकों ने ग्रामीणों की मदद के लिए हाथ बढ़ाया है। विभिन्न विद्यालयों के शिक्षकों और कर्मचारियों ने धनराशि एकत्रित कर चारों गांवों के करीब 209 विद्यार्थियों के लिए राहत सामग्री जुटाई। राहत सामग्री में किताबें, वर्दी, जूते, टूथपेस्ट, टूथ ब्रश, गर्म कपड़े, साबुन, दवाइयां, मास्क आदि सामग्री का वितरण किया। खाद्यान्न सहायता के लिए 60 परिवारों को 15 दिन का राशन, दाल-चावल, तेल, आटा, मसाले, साबुन आदि का वितरण भी किया गया है।
इसमें ऑक बडर्स के शिक्षकों ने भी सहयोग किया। इस दौरान अनिल कड़ाकोटी, पंकज रजावत, रोहताश सिंह सैनी, ललित मोहन धामी, बीसी बिनवाल आदि रहे।
सांसद प्रतिनिधि ने निर्धन बहन को दिया शादी का खर्च
रामनगर (नैनीताल)। पटरानी क्षेत्र निवासी निर्धन परिवार की बेटी को विवाह के बाद सोमवार को सांसद प्रतिनिधि इंदर रावत ने दस हजार रुपये की आर्थिक मदद की है। उन्होंने कहा कि वह क्षेत्र में निर्धन परिवार की बेटियों की आर्थिक रूप से मदद करते रहेंगे। इस दौरान पूर्व पालिकाध्यक्ष भगीरथ लाल चौधरी, भावना भट्ट, वीरेंद्र सिंह रावत, गणेश रावत, नवीन करगेती, मनोज रावत आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
सुंदरखाल में आपदा पीड़ितों को खिलाया भोजन
रामनगर (नैनीताल)। आपदा प्रभावित सुंदरखाल गांव के ग्रामीणों के लिए भोजन की व्यवस्था पूर्व ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी की ओर से की जा रही है। ग्राम सभा हिम्मतपुर डोटियाल की महिलाओं ने सुंदरखाल के ग्रामीणों के रोटियां बनाकर खिलाईं। अब स्थिति सामान्य होने लगी है और लोग टेंट या तिरपाल से बने घरों में लौटने लगे हैं। ऐसे में स्थिति सामान्य होने के बाद भंडारे का समापन किया गया है।