फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Search for place for Nainital High Court in Bel Basani of Haldwani

Nainital: हल्द्वानी के 'बेल बसानी' में हाईकोर्ट के लिए ढूंढी जगह, अधिकारियों ने मुख्य न्यायाधीश को दी जानकारी

Tue, 05 Mar 2024 12:16 PM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 05 Mar 2024 12:16 PM IST
सार

Uttarakhand High Court: केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की आपत्ति के बाद शासन ने फिलहाल हाईकोर्ट के लिए नैनीताल के पटवाडांगर फतेहपुर (हल्द्वानी) मार्ग पर बेल बसानी में 10 हेक्टेयर जमीन चयनित की है।

विज्ञापन
Search for place for Nainital High Court in Bel Basani of Haldwani
उत्तराखंड हाईकोर्ट - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय की आपत्ति के बाद शासन ने फिलहाल हाईकोर्ट के लिए नैनीताल के पटवाडांगर फतेहपुर (हल्द्वानी) मार्ग पर बेल बसानी में 10 हेक्टेयर जमीन चयनित की है। प्रदेश के प्रमुख सचिव वन डॉ. आर के सुधांशु,सचिव पंकज पांडे व अन्य अधिकारियों ने सोमवार की अपरान्ह में इस संबंध में हाईकोर्ट की मुख्य न्यायधीश न्यायमूर्ति ऋतु बाहरी से भेंट कर इस नए चयनित भूमि की जानकारी दी।

विज्ञापन


अधिकारियों नें बताया कि हाईकोर्ट के लिए 26 हैक्टेयर भूमि की जरूरत है। जो एक जगह पर नहीं मिल रही है और विकल्प के रूप में सबसे बड़ी दस हैक्टेयर राजस्व भूमि बेल बसानी में चयनित की है। वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के आदेशानुसार राजस्व भूमि में बहुमंजिले भवन निर्माण की क्षमता का आंकलन किया जाय । ताकि वृक्षों का कम से कम नुकसान हो।
विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani: अब्दुल मलिक से वसूली शुरू, 2.68 करोड़ का मांग पत्र मलिक के घर पर चस्पा किया; 11 मार्च तक का समय दिया

विज्ञापन
विज्ञापन

मंत्रालय की एम्पॉवरमेंट कमेटी द्वारा उत्तराखंड हाईकोर्ट को गौलापार शिफ्ट करने के प्रस्ताव पर आपत्ति लगाने व हाईकोर्ट को शिफ्ट करने हेतु दूसरी जगह तलाशने हेतु उत्तराखंड के मुख्य सचिव को 20 फरवरी 2024 को जारी पत्र के क्रम में राज्य सरकार द्वारा दूसरी जगह भूमि तलाशनी शुरू कर दी है । जिला प्रशासन ने यह जगह शुरुआती दौर में नैनीताल के पटवाडांगर से फतेहपुर हल्द्वानी जाने वाले मार्ग बेल बसानी में चयनित की है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed