फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Scramble to get seats in buses

बसों में सीट पाने के लिए धक्कामुक्की

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Nov 2021 01:18 AM IST
विज्ञापन
Scramble to get seats in buses
हल्द्वानी। वीकएंड और दीपावली की छुट्टी के बाद घर आ रहे और यहां से वापस जा रहे यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ी। सुबह से ही रोडवेज स्टेशन पर यात्रियों का जमावड़ा लगा रहा। सुबह से ही यात्री इस कदर टूट पड़े कि बस के स्टेशन पर आते ही सीटें फुल हो रहीं थीं। लोगों को सीट पाने के लिए खासी मशक्कत करनी पड़ी। रोडवेज प्रबंधन ने दिल्ली, देहरादून समेत तमाम रूटों पर करीब 22 अतिरिक्त बसें भेजीं।
विज्ञापन

रविवार को दिल्ली और देहरादून रूट पर यात्रियों का अधिक दबाव रहा। रोडवेज की सामान्यतया दिल्ली के लिए 14 बसें जाती हैं। आज दिल्ली के लिए 28 बसें भेजी गईं। देहरादून के लिए निर्धारित पांच बसों के बजाय 10 बसें भेजी गईं। इसके अलावा चंडीगढ़, फरीदाबाद और गुरुग्राम के लिए एक-एक अतिरिक्त बसें भेजीं गईं। यात्रियों में सीट पाने के लिए धक्कामुक्की हुई। कई यात्री सीट पाने के लिए खिड़कियों के रास्ते बस पर चढ़े। हालांकि रोडवेज प्रबंधन समय-समय पर यात्रियों की बढ़ती संख्या को देखते हुए बसें भेजता रहा लेकिन देर शाम तक रोडवेज स्टेशन पर यात्रियों का भारी जमावड़ा रहा।
विज्ञापन

कोट
दिल्ली, देहरादून के अलावा फरीदाबाद, चंडीगढ़, गुरुग्राम के लिए अतिरिक्त बसें भेजी गईं। त्योहार के बाद यात्रियों की भीड़ बढ़ने की पहले से ही संभावना थी। रोडवेज ने पर्याप्त बसों की व्यवस्था की थी। सभी गाड़ियां पैक होकर गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

- सुरेंद्र सिंह बिष्ट, सहायक महाप्रबंधक परिवहन निगम।
रेलवे स्टेशन पर भी भीड़
हल्द्वानी। काठगोदाम रेलवे स्टेशन पर भी यात्रियों की भीड़ रही। दिल्ली, देहरादून आदि स्थानों को जाने वाली ट्रेन में यात्रियों का दबाव रहा। जीआरपी ने ट्रेनों में चेकिंग अभियान भी चलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed