{"_id":"5f95d7d88ebc3e9beb594330","slug":"scooty-rider-clashed-with-police-sent-to-jail-haldwani-news-hld4018556156","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस से भिड़ा स्कूटी सवार, जेल भेजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस से भिड़ा स्कूटी सवार, जेल भेजा
विज्ञापन
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। गांधी स्कूल तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान स्कूटी सवार पुुलिस से भिड़ गया। पुलिस का कहना था कि उसने मास्क नहीं लगाया था। उसके पास वाहन के पर्याप्त कागजात भी नहीं थे। पुलिस ने उसे सरकारी कार्य में बाधा डालने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया।
मेडिकल चौकी प्रभारी मनवर सिंह शनिवार शाम महात्मा गांधी स्कूल मोड़ पर वाहन चेकिंग कर रहे थे। पुलिस ने मास्क नहीं लगाने पर एक स्कूटी सवार को रोका। स्कूटी पर सवार बरेली रोड पुरानी आईटीआई निवासी केदार शाह पुलिस से भिड़ गया। पुलिस का कहना था कि केदार शाह ने मास्क नहीं लगाया था।
उसके पास गाड़ी के कागजात भी नहीं थे। स्कूटी केदार का भांजा दीपक शाह चला रहा था। पुलिस ने स्कूटी जब्त कर ली। उपनिरीक्षक सतीश कुमार शर्मा ने बताया केस दर्ज कर अभियुक्त को अदालत के समक्ष पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।