फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Science Festival concludes in Ramnagar

रामनगर में विज्ञान महोत्सव का समापन

Sat, 26 Nov 2016 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर। Updated Sat, 26 Nov 2016 12:16 AM IST
विज्ञापन
Science Festival concludes in Ramnagar
रामनगर में विज्ञान महोत्सव का समापन - फोटो : अमर उजाला

रामनगर (रामनगर)। कुमाऊं आयुक्त डी. सैंथिल पांडियन ने कहा कि शिक्षा बाल केंद्रित हो और हर विद्यालय में मूलभूत सुविधाएं होनी चाहिए। निर्धन और दूरस्थ क्षेत्रों के बच्चों को आगे बढ़ाने की जरूरत है। इसके लिए सभी संगठित होकर एक टीम के रूप में काम करें। 

विज्ञापन


आयुक्त शुक्रवार को एमपी हिंदू इंटर कालेज में आयोजित चार दिवसीय महोत्सव के समापन अवसर पर कार्यक्रम को बतौर मुख्य अतिथि संबोधित कर रहे थे। उन्होंने बच्चों के कौशल विकास के लिए विशेष रूप से प्रेरित करने की जरूरत बताई। विज्ञान ड्रामा विजेता में प्रथम रही पिथौरागढ़ की टीम को पुरस्कृत करते हुए उन्होंने स्वच्छ भारत सिद्धांत को अमलीजामा पहनाने का आह्वान किया।
विज्ञापन


राजकीय बालिका इंटर कालेज की एनसीसी कैडेट ने मुख्य अतिथि को गार्ड ऑफ आनर दिया और गुरुनानक पब्लिक स्कूल के बैंड वादक दल ने अभिनंदन किया। विज्ञान प्रदर्शनी के जूनियर वर्ग में 128, सीनियर वर्ग में 133 छात्र-छात्राओं ने भागीदारी की। व्यक्तिगत प्रोजेक्ट में 24, टीम प्रोजेक्ट में 52 प्रतिभागी रहे। विज्ञान ड्रामा में 104 ने प्रतिभाग किया। प्रदेश भर से कुल 441 बाल वैज्ञानिक शामिल हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय समिति के प्रबंधक अशोक कुमार अग्रवाल ने की, संचालन हेमंत बिष्ट और नवीन पांडे ने किया। अपर निदेशक एससीईआरटी वंदना गर्ब्याल और अपर निदेशक माध्यमिक सुषमा सिंह ने बैज अलंकरण एवं मुख्य शिक्षा अधिकारी नैनीताल रघुनाथ लाल आर्य ने स्मृति चिन्ह देकर मुख्य अतिथि पांडियन का स्वागत किया। 

रामनगर। राज्य विज्ञान प्रदर्शनी में मुख्य विषय राष्ट्र निर्माण के लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी और गणित के उप विषय स्वास्थ्य में विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज मंडलसेरा बागेश्वर की कोमल नयाल ने और उद्योग में विवेकानंद विद्यामंदिर टनकपुर चंपावत की फिजा अंसारी ने प्रथम स्थान हासिल किया।

परिवहन और संचार में सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज श्रीकोट टिहरी के आदर्श रावत प्रथम, धारणीय पर्यावरण के लिये नवीकरणीय संसाधनों में नवाचार में राजीव गांधी नवोदय विद्यालय स्यात कोटाबाग के गर्वित पांडे प्रथम, खाद्य उत्पादन ओर खाद्य सुरक्षा मे नवाचार में राइका कालौ पौड़ी के सूरज कुमार प्रथम रहे। दैनिक जीवन में गणितीय समाधान में राइंका कोटाबाग के धीरज शर्मा ने अव्वल स्थान हासिल किया।

सीनियर वर्ग स्वास्थ्य में राइका लमगड़ा  अल्मोड़ा के नवीन नगरकोटी, उद्योग में राइंका सारी पौड़ी की अभिनीता, परिवहन और संचार में राइका गोविंदपुर अल्मोड़ा की प्रियंका, धारणीय पर्यावरण के लिए नवीकरणीय संसाधनों में नवाचार में राइंका सेलाकुई देहरादून के मनीष कुमार, खाद्य उत्पादन और खाद्य सुरक्षा में नवाचार में राइंका गरूड़ बागेश्वर के मोहम्मद आदिल, दैनिक जीवन में गणितीय समाधान में राइंका रुद्रपुर के धीरज साना अव्वल रहे।

रामनगर। व्यक्तिगत छात्र प्रोजेक्ट में बालिका इंटर कालेज धौलाखेडा की रेनू कुणई के एयर पंप मॉडल ने प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया। टीम प्रोजेक्ट में मल्लिकार्जुन स्कूल चंपावत के आशुतोष पांडे, शंकर भट्ट ने इलेक्ट्रिसिटी एंड कम्प्यूटर सांइस में प्रथम स्थान प्राप्त किया। व्यक्तिगत छात्र प्रोजेक्ट में देहरादून के निवेश डबराल द्वितीय, रुड़की के सौरभ तृतीय रहे। टीम प्रोजेक्ट में हरिद्वार के गुरमीत सैनी, प्रधुमन शर्मा ने द्वितीय स्थान, उत्तरकाशी की आस्था, उमा अवस्थी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 


रामनगर। राज्य विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में आदर्श विद्यालय गंगोत्री गर्ब्याल बाइंका पिथौरागढ़ की टीम द्वारा हिमानी पांडे के दिशानिर्देशन स्वच्छता एवं स्वास्थ्य पर दिखाए गए विज्ञान ड्रामा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। राइंका भेल रानीपुर हरिद्वार की टीम द्वारा सताक्षी जोशी के दिशा-निर्देशन में स्वच्छ जल स्वच्छ भारत विषय पर दिखाये गये नाटक ने द्वितीय जबकि राइंका कनरा अल्मोड़ा की टीम द्वारा मीनाक्षी जोशी के दिशानिर्देशन में डिजिटल इंडिया पर दिखाये गये विज्ञान ड्रामा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed