फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Schools will be modernized, smart classrooms will be arranged

स्कूलों का होगा आधुनिकीकरण, स्मार्ट कक्षाओं की होगी व्यवस्था

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 27 Oct 2020 02:18 AM IST
विज्ञापन
Schools will be modernized, smart classrooms will be arranged
प्रतीकात्मक फोटो।
हल्द्वानी। कोविड से बचाव के लिए जिले के स्कूलों को करीब ढाई करोड़ रुपये मिले हैं। इस बजट से सैनिटाइजेशन के साथ ही स्कूलों का आधुनिकीकरण और स्मार्ट कक्षाओं की भी व्यवस्था की जाएगी। सर्व शिक्षा अभियान की ओर से जिले के स्कूलों के लिए 2 करोड़ 52 लाख, 50 हजार रुपये की धनराशि जारी की गई है। स्कूलों को विद्यार्थियों के लिए पेयजल, सैनिटाइजेशन, थर्मल स्क्रीनिंग, हैंड सैनिटाइजेशन, क्लोरीन विलयन, कीटाणुनाशी, मास्क आदि में इसका उपयोग करने को कहा गया है। छात्र संख्या के आधार पर ही विद्यालयों को बजट मिलेगा।
विज्ञापन

मुख्य शिक्षा अधिकारी केके गुप्ता का कहना है कि जहां जरूरी होगा वहां प्राथमिकता से सैनिटाइजेशन समेत तमाम कार्य किए जाएंगे, लेकिन अभी 10वीं और 12वीं के अलावा अन्य स्कूलों के खुलने की संभावना नहीं है तो इस धनराशि से स्कूलों के सुदृृढ़ीकरण के साथ ही स्मार्ट कक्षाओं का संचालन करने के लिए आवश्यक सुविधाएं जुटाई जाएंगी।
विज्ञापन

ये संसाधन जुटाए जाएंगे
सीईओ गुप्ता के अनुसार, डीएम की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस पर सहमति बन गई है। स्कूलों में रंगाई, पुताई, कक्षाकक्षों में व्हाइट बोर्ड, एलईडी बल्ब और एलईडी टीवी खरीदे जाएंगे। स्मार्ट क्लास शुरू करने के लिए साउंड डिवाइस सिस्टम लगाए जाएंगे। इससे ऑनलाइन कक्षाएं लगाने की व्यवस्था की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

खेल गतिविधियों के लिए भी मिली राशि
खेल गतिविधियों के लिए भी स्कूलों को 5 हजार से 25 हजार रुपये की धनराशि दी गई है। इससे संबंधित स्कूलों में खेल मैदान आदि की स्थिति का पता लगाकर उसी के अनुरूप खेल गतिविधियों का संचालन किया जाएगा।
इस हिसाब से मिला बजट
छात्र संख्या बजट
1 से 15 12500
16 से 100 25 हजार
101 से 250 50 हजार और
251 से 1000 75 हजार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed