{"_id":"599218784f1c1b94758b45e4","slug":"school-wall-collapsed","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्यारी के स्कूल की दीवार ढही","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
क्यारी के स्कूल की दीवार ढही
ब्यूरो/अमर उजाला ब्यूरो, रामनगर।
Updated Tue, 15 Aug 2017 03:09 AM IST
विज्ञापन
क्यारी के स्कूल की दीवार ढही
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर (नैनीताल)। क्यारी में रविवार रात दो होटल कर्मी के खिचड़ी नाले में बाइक सहित बह जाने से वह 300 मीटर आगे निकल गए थे लेकिन उनकी बाइक नहीं मिली थी, जिसे सोमवार को खोजबीन कर बरामद कर लिया गया। राजस्व उपनिरीक्षक आरिफ हुसैन ने बताया कि रविवार की बारिश से क्यारी खाम प्राइमरी स्कूल मेें सागौन का पेड़ गिरने से स्कूल की चहारदीवारी भी ध्वस्त हो गई है।
विज्ञापन
इसकी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को दे दी गई है। वहीं कोतवाल विक्रम राठौर ने बताया कि रात क्यारी गांव में ही दो भाजपा नेताओं के बहने की सूचना अफवाह निकली। फर्जी सूचना देने वाले पर पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई होगी। पुलिस फर्जी सूचना देने वाले की पहचान कर रही है।
विज्ञापन
क्यारी, ढेला के तीन रिसोर्ट संचालकों को नोटिस भेजे
रामनगर (नैनीताल)। सांवल्दे नाले में एमिटी कॉलेज नोएडा के दो छात्रों की बहकर हुई मौत के बाद रविवार रात क्यारी गांव के खिचड़ी नाले में एक बाइक बहने से पुलिस सतर्क हो गई है। इसके लिए सोमवार को क्षेत्र के रिसोर्ट संचालकों की बैठक बुलाकर सैलानियों की सुरक्षा की बाबत निर्देश दिए। रिसोर्टों में ठहरने वाले पर्यटकों को जरूरी सुविधा, सुरक्षा, जवाबदेही तय की। इसमें लापरवाही के मामले में एसडीएम पारितोष वर्मा ने ग्राम क्यारी स्थित आइरिस रिसोर्ट, अलाया रिसोर्ट, ग्राम ढेला स्थित कॉर्बेट रिट्रीट रिसोर्ट प्रबंधन को नोटिस भेजे हैं।
विज्ञापन
प्रशासनिक भवन में हुई बैठक में प्रशासन ने क्षेत्र के रिसोर्ट संचालकों को उनके कर्तव्य बताए। कहा कि बरसात के दौरान क्षेत्र के गधेरे, बरसाती नालों के बारे में अपने रिसोर्ट में ठहरे सैलानियों को पूरी जानकारी दिलाएं क्योंकि उनकी सुरक्षा का जिम्मा भी रिसोर्ट संचालकों का है। वर्मा ने कहा कि सैलानी क्षेत्र की भौगोलिक परिस्थितियों से अंजान होते हैं, जिसके चलते वह बरसाती नालों में बह रहे पानी को कम समझकर उसे पार करने लगते हैं।
इस कारण उनके साथ अनहोनी का खतरा रहता है। पानी आने की स्थिति में नाले पार न करने की हिदायत दी जाए। प्रशासन ने सांवल्दे नदी के पास वन विभाग के बैरियर को भी नदी में पानी आने पर यातायात के लिये बंद करने का निर्णय लिया। बैठक में सीओ लोकजीत सिंह, कोतवाल विक्रम राठौर, तहसीलदार प्रियंका रानी, होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष हरि मान, डीएस जीना, अनिरुद्ध लखोटिया, अतुल मेेहरोत्रा, विमल अग्रवाल, मितेश्वर आनंद, राजस्व उपनिरीक्षक आरिफ हुसैन आदि थे।