फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   School security wall collapses due to storm, two girl students injured

Nainital News: अंधड़ से स्कूल की सुरक्षा दीवार गिरी, दो छात्राएं घायल

Mon, 03 Jun 2024 05:27 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Mon, 03 Jun 2024 05:27 AM IST
विज्ञापन
School security wall collapses due to storm, two girl students injured
पहाड़पानी/गरमपानी (नैनीताल)। धारी ब्लॉक के पतलिया दीनी तल्ली के जूनियर हाईस्कूल की सुरक्षा दीवार शनिवार दोपहर करीब 2:30 बजे आए अंधड़ के चलते गिर गई जिससे विद्यालय की दो छात्राएं घायल हो गईं। घायल छात्रा करिश्मा पुत्री दीप चंद्र और प्रीति पुत्री ज्ञान चंद्र को परिजन और शिक्षक पहाड़पानी के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए जहां दोनों को उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। रात्रि में करिश्मा की हालात बिगड़ने पर परिजन पहाड़पानी अस्पताल ले गए। जहां से डॉक्टरों ने उसे हल्द्वानी सुशीला तिवारी अस्पताल भेज दिया। छात्रा के दादा प्रकाश चंद्र ने आरोप लगाया कि उन्हें 108 एबुलेंस की सुविधा नहीं मिल पाई जिसके कारण उन्हें निजी वाहन से छात्रा को हल्द्वानी ले जाना पड़ा। सुशीला तिवारी अस्पताल में उपचार के बाद रविवार को छात्रा को छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

इधर अंधड़ से नाई, भीड़ापानी, नरतोला, पहाड़पानी में पूलम, आडू, खुमानी की फसल को भी काफी नुकसान हुआ है। भाजपा नेता नरेश नयाल ने बताया कि प्रशासन से प्रभावित किसानों को मुआवजा दिलाने की मांग की है। उधर सुयालगाड़, बसगांव, छिमी, मटेला, हरतोला, सतपुरी, गरजोली, कुफल्टा, सीम, बारगल, सिल्टोना में भी फल उत्पादकों को नुकसान हुआ है। भगवत सिंह बिष्ट, नीरज सुयाल ने कहा कि किसानों को आर्थिक रूप से नुकसान उठाना पड़ा है। वहीं तल्लाकोट में जगमोहन सिंह जलाल का पॉलीहाउस क्षतिग्रस्त हो गया और जोग्याड़ी में भोपाल सिंह और धुरा गांव में मोतीराम के मकान की छत उखड़ गई। पटवारी रवि पांडे ने बताया कि अंधड़ से हुए नुकसान का मुआयना किया जा रहा है। सुयालबाड़ी क्षेत्र में शनिवार रात बिजली की लाइनों पर पेड़ गिरने से रात भर बिजली गुल रही। जेई गजेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि बिजली लाइन की मरम्मत कर रविवार को आपूर्ति सुचारू कर दी गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed