फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   school open after ten and a half months

विद्यार्थियों के पहुंचने से स्कूल हुए गुलजार

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Feb 2021 11:39 PM IST
विज्ञापन
school open after ten and a half months
जीजीआईसी अल्मोड़ा में छात्राओं की थर्मल स्क्रीनिंग करते कार्मिक। - फोटो : ALMORA
अल्मोड़ा/रानीखेत/बागेश्वर। कोरोना संक्रमण के दौर में 22 मार्च से बंद स्कूल आखिरकार छह से बारहवीं तक की कक्षाओं के लिए खुल गए। बच्चों के आने से चहल-पहल बढ़ी तो स्कूल के सुनसान गलियारे एक बार फिर गुलजार हो गए। सुबह स्कूल में प्रवेश से पहले छात्र-छात्राओं की थर्मल स्क्रीनिंग कर सैनिटाइज किया गया। विद्यालयों में सुरक्षित दूरी का पालन करते हुए कक्षाएं संचालित की गईं। सोमवार को अल्मोड़ा के शासकीय ओर अशासकीय विद्यालयों में 70 फीसदी और बागेश्वर में 60 फीसदी बच्चे उपस्थित रहे।
विज्ञापन

अल्मोड़ा जिले में 460 सरकारी, अशासकीय इंटर कालेज, हाईस्कूल और जूनियर हाईस्कूल हैं। इन स्कूलों में अब तक कक्षा दस और बारहवीं की ही कक्षाएं संचालित हो रही थीं। कक्षा छह से नौ और ग्यारहवीं में पंजीकृत करीब चौंतीस हजार बच्चे पंजीकृत हैं। इनमें से सोमवार को 70 फीसदी बच्चे स्कूल पहुंचे। स्कूल के गेट पर बच्चों से उनके अभिभावकों का अनापत्ति पत्र भी लिया गया। इसके पश्चात सुबह साढ़े नौ बजे से सायं साढ़े तीन बजे तक कक्षाएं संचालित हुईं।
विज्ञापन

रानीखेत मिशन इंटर कालेज हो या ब्लाक का सुदूरवर्ती जीआईसी देहोली यहां पुख्ता इंतजाम देखे गए। 9.30 बजे छात्र-छात्राएं स्कूल पहुंचने लगे थे। प्रधानाचार्य सुनील मसीह ने बताया कि पहले दिन 404 में से 259 बच्चे विद्यालय पहुंचे थे। बच्चों को मास्क पहनने और सुरक्षित दूरी का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं। उधर, द्वाराहाट ब्लाक में भी छठी से लेकर 12वीं तक की कक्षाएं शुरू हो गई हैं। विद्यालय की कक्षाओं को सैनिटाइज किया गया है। मुख्य शिक्षा अधिकारी एचबी चंद ने बताया कि कोरोना गाइड लाइन के अनुसार स्कूलों में कक्षाओं का संचालन किया गया। बागेश्वर में मुख्य शिक्षाधिकारी ने स्वयं कई स्कूलों में जाकर निरीक्षण किया। उन्होंने किसी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बिना अनुमति के बच्चे भी बैठे
बागेश्वर। विभाग के स्पष्ट निर्देश के अधिकतर विद्यालयों में बच्चे अभिभावकों की लिखित अनुमति के बिना पहुंचे थे। हालांकि सीईओ के निर्देश के बाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed