फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Saws were used on green teak trees in Bel, the team reached on information and seized the wood

Haldwani: बेल में सागौन के हरे पेड़ों पर चला दी आरी, सूचना पर पहुंची टीम ने जब्त की लकड़ी; मामले की जांच शुरू

Sat, 02 May 2026 09:47 AM IST
गायत्री जोशी माई सिटी रिपोर्टर
माई सिटी रिपोर्टर Published by: गायत्री जोशी Updated Sat, 02 May 2026 09:47 AM IST
सार

भीमताल ब्लॉक की बेल ग्रामसभा में वन तस्करों ने वन पंचायत के जंगल से 35-40 सागौन के हरे पेड़ अवैध रूप से काट दिए। सूचना मिलते ही वन विभाग में अफरातफरी मची है। 

विज्ञापन
Saws were used on green teak trees in Bel, the team reached on information and seized the wood
सांकेतिक तस्वीर।

विस्तार

भीमताल ब्लाॅक की बेल ग्रामसभा में वन पंचायत के जंगल से तस्करों ने सागौन से 35-40 हरे पेड़ अवैध रूप से काट दिए हैं। मनोरा रेंज में अवैध रूप से पेड़ों के कटान की सूचना से वन विभाग में अफरातफरी मची है। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने काटे गए पेड़ों की कुछ लकड़ी बरामद कर उसे कब्जे में ले लिया और मामले की जांच शुरू कर दी है।ग्रामीणों के मुताबिक वन पंचायत की भूमि पर कुछ साल पहले सिविल सोयम की ओर से सागौन का पौधारोपण किया गया था। जैसे ही सागौन के पेड़ बड़े होने लगे तो तस्करों की निगाहें उन पर पड़ गईं।

विज्ञापन


रातों-रात कुछ लोगों ने अवैध रूप से 35-40 हरे पेड़ों पर आरी चला दी। शुक्रवार को वन विभाग के अधिकारियों को सागौन के हरे पेड़ काटने की सूचना मिली। वनकर्मियों को मौके पर भेजा गया। मौके पर अवैध रूप से काटी गई कुछ लकड़ी बरामद हुई है। विभागीय स्तर पर इस मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed