फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sawan rains washed the city

सावन की बारिश ने शहर को धोया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 10 Aug 2021 01:30 AM IST
विज्ञापन
Sawan rains washed the city
भारी बरसात के चलते कालाढुंगी रोड पर हुए जल भराव के बीच गुजरते वाहन। संवाद - फोटो : HALDWANI
हल्द्वानी। सोमवार दोपहर करीब साढ़े बारह बजे से शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने शासन प्रशासन के इंतजामों की पोल खोल दी। वॉकवे मॉल के बगल से बहने वाले नाले का पानी नैनीताल रोड पर आया तो सड़क नदी नजर आने लगी। पानी के तेज बहाव में 12 स्कूटी और बाइकें बह गईं। 150 से ज्यादा दुकानों में पानी घुस गया। 400 घरों में जलभराव हो गया। दो टेंपो पानी के बहाव के कारण आपस में टकरा गए। एक घंटे तक नैनीताल रोड पर यातायात प्रभावित रहा।
विज्ञापन

भारी बारिश के कारण वॉकवे मॉल के बगल से गुजरने वाला नाला उफान में आया तो नैनीताल रोड पानी से भर गई। पानी इतना अधिक था कि सड़क पर जा रहे दो पहिया वाहन चालकों ने कूदकर जान बचाई। नाले चोक होने के कारण इंदिरा नगर, शनिबाजार, बरेली रोड, कालाढूंगी रोड, पीलीकोठी क्षेत्र में भी घरों और दुकानों में गंदा पानी घुस गया।
विज्ञापन

नगर निगम के बगल से गुजरने वाली सिंचाई नहर सोमवार को बारिश के कारण ओवरफ्लो हो गई। इससे सड़क और नहर में सामान पानी बहने लगा। नवाबी रोड, आनंदबाग क्षेत्र में लोगों के घरों में पानी भर गया। निगम की ओर से आनन-फानन में सिंचाई नहर बंद कराई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के कारण शहर में लगा जाम
हल्द्वानी। तेज बारिश के चलते तिकोनिया, देवलचौड़, रोडवेज बस अड्डे सहित अन्य स्थानों पर सोमवार की दोपहर जाम लग गया। तिकोनिया चौराहे पर जल संस्थान ने चार दिनों से गड्ढा खोदकर छोड़ दिया है। इस कारण जाम से आसपास के मार्ग प्रभावित हो गए। सोमवार की दोपहर भारी बारिश के कारण कालाढूंगी रोड, नैनीताल रोड, रामपुर रोड पर पानी भर गया था। पीलीकोठी, लालडॉठ रोड, तिकोनिया चौराहा, बरसाती नहर, रोडवेज के आसपास, देवलचौड़ रोड पर वाहनों की कतारें लग गई। बरसाती नहर मार्ग और कैनाल रोड पर जाम लग गया था। कोतवाली पुलिस का कहना है कि तिकोनिया चौराहे पर गड्ढा खोदे जाने के कारण वाहनों को निकलने में दिक्कत आ रही है।
रकसिया, कलशिया, देवखड़ी नाले उफनाए
हल्द्वानी। गौलापार में शेर नाला के उफनाने से नकायल गांव का जिले से संपर्क कट गया। स्कूल बच्चों और ग्रामीणों को नदी पार करने में दिक्कतें आईं। ग्रामीणों ने स्कूली बच्चों को नदी पार कराया। गौला नदी का जलस्तर भी बड़कर 5200 क्यूसेक पहुंच गया। सिंचाई विभाग ने गौला के सभी गेट खोल दिए, जिस वजह से जलसंस्थान के ट्रीटमेंट प्लांट की सप्लाई बंद होने से शहर भर में पेयजवल संकट पैदा हो गया।
रकसिया, कलशिया और देवखड़ी नालों के उफान पर आने से पानी लोगों के घरों और खेतों में घुस गया। कॉलटैक्स के पास सिंचाई नहर टूटने से पानी आसपास के खेतों में भर गया। रकसिया के उफनाने से बिड़ला स्कूल के पास एक नर्सरी बह गई। बाजारों में जलभराव होने से दोपहिया और चौपहिया वाहन चालकों का दिक्कतों का सामना करना पड़ा। छड़ायल नायक में सड़क का आधा हिस्सा बहकर टूट गया है। दोपहिया वाहनों के अलावा चौपहिया और बड़े वाहनों का आवागमन बंद हो गया है। सिंचाई विभाग के अवर अभियंता मनोज तिवारी और कैलाश सिंह बिष्ट ने बताया कि गौला नदी का जलस्तर बढ़ने पर बैराज के सभी गेट खोल दिए गए। जलसंस्थान के ट्रीटमेंट प्लांट की सप्लाई रोक दी गई। जलसंस्थान के सहायक अभियंता नीरज तिवारी ने बताया कि सिंचाई विभाग की ओर से बैराज के गेट खोले जाने से शहर की पेयजल आपूर्ति बाधित हो गई है। फिलहाल जनहानि की कहीं से कोई सूचना नहीं है।
रकसिया के उफनाने से फिर टूटी पेयजल लाइन
हल्द्वानी। रकसिया नाले के उफनाने से चंबल पुल के पास पेयजल लाइन फिर टूट गई है। तीन दिन में दो बार पेयजल लाइन की मरम्मत की गई और तीन बार लाइन टूट गई है। सोमवार को दो महीने में छठी बार पेयजल लाइन ध्वस्त हुई है। पेयजल लाइन के टूटने से बिठौरिया और लालडांठ इलाके की पेयजल आपूर्ति तीन दिन से बाधित है। लोगों को निजी टैंकरों से पानी खरीदना पड़ रहा है।
प्रशासन ने एलर्ट जारी किया
हल्द्वानी। सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया कि बारिश को देेखते हुए और सुबह गौला बैराज से पांच हजार क्यूसेक से अधिक पानी छोड़ा गया था, उसके मद्देनजर एलर्ट जारी किया गया था। पहाड़ों में बारिश हो रही है, इसे देखते हुए एलर्ट जारी है। जलभराव की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने नगर निगम के सहयोग से निकासी की दिक्कतों को दूर कराया।
तीन दिन बारिश के आसार
हल्द्वानी। पंतनगर विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिक डॉ. आरके सिंह ने बताया कि आगामी तीन दिनों से बारिश कर संभावना है। इसमें तराई- भाबर में हल्की और पर्वतीय क्षेत्रों में तेज बरसात हो सकती है। वहीं, वन अनुसंधान शाखा के वन क्षेत्राधिकारी मदन बिष्ट ने बताया कि हल्द्वानी नर्सरी में लगे आटोमैटिक वेदर स्टेशन में हल्द्वानी में 41.6 एमएम बारिश रिपोर्ट की गई है। बताया कि बारिश से प्लांटेशन के लिए लगाए गए पौधों को लाभ होगा।

सुमित ने नगर निगम पर लगाए आरोप
हल्द्वानी। कांग्रेस ने बारिश के कारण शहर में जलभराव को लेकर नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। पब्लिसिटी कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष सुमित हृदयेश ने आरोप लगाया कि निगम हर बार नालों, नालियों की सफाई कराने की बात कहता है, लेकिन यह सफाई नहीं होती है। सफाई के नाम पर घोटाला किया जाता है। यही हाल रहे आने वाले दिनों में लोगों को बरसात के समय नौका की व्यवस्था भी करनी पड़ेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed