फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Save the young man flowing in the river

नदी में बहे युवक को बचाया

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 01:45 AM IST
विज्ञापन
Save the young man flowing in the river
झुलापुल के पास शिप्रा नदी में बहने से युवक को रेस्क्यू ऑपरेशन के सहारे बचाया। संवाद न्यूज एजेंसी - फोटो : BHIMTAL
गरमपानी (नैनीताल)। क्षेत्र में शुक्रवार शाम शिप्रा नदी में नहाने गया युवक पानी के तेज बहाव में आकर झुलापुल से 150 मीटर दूर तक बह गया। झूला पुल पर नदी में युवक को बहता देख गरमपानी के स्थानीय लोगों और एसडीआरएफ की टीम ने बह रहे युवक को सकुशल बाहर निकाला।
विज्ञापन

शुक्रवार को झूला पुल गए दो युवकों में से एक युवक शाम चार बजे के करीब शिप्रा नदी में नहाने के लिए उतरा। नदी में पानी का बहाव तेज होने पर वह बहने लगा। युवक को पानी में बहता देख आसपास के लोगों ने शोर मचाया। गरमपानी निवासी दयाल सिंह जलाल ने युवक को बचाने के लिए शिप्रा नदी में उतरे। वह हाथ देकर युवक को नदी से किनारे लाए। एसडीआरएफ की टीम ने भी नदी के तेज बहाव को देखते हुए युवक को सुरक्षा किट पहनकर बचाया। पुलिस पूछताछ में युवक ने अपना नाम गणेश कुमार (20) पुत्र दीवान राम निवासी सूरीफार्म बताया। साथ ही उसका दोस्त मनोज भी उसके साथ था। बाद में खैरना चौकी प्रभारी आशा बिष्ट ने दोनों युवकों को उनके परिजनों को सौंप दिया। इस दौरान खैरना चौकी पुलिस के कांस्टेबल राजेंद्र गोस्वामी, महेंद्र पाल सिंह, एसडीआरएफ एसआई राम सिंह, हेड कांस्टेबल लाल सिंह, दीप चंद्र सती, रोहित कांडपाल ,गणेश मेहरा, बालम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed