{"_id":"5d8bc8038ebc3e01463f3cb9","slug":"sapna-chaudhary-celebrated-her-birthday-in-ramnagar-ramnagar-news-hld3580889156","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर में सपना चौधरी ने मनाया अपना जन्मदिन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर में सपना चौधरी ने मनाया अपना जन्मदिन
विज्ञापन
रामनगर में जन्मदिन मनाती सपना चौधरी
रामनगर (नैनीताल)। परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाने के लिए रामनगर पहुंचीं डांसर सपना चौधरी ने जमकर धमाल मचाया। मंगलवार रात में जन्मदिन मनाने के बाद वह बुधवार सुबह ही यहां से निकल गई। सपना ने फिर से आने का वादा किया।
डांसर सपना चौधरी मंगलवार शाम रामनगर पहुंची। वह यहां बकराकोट स्थित ब्राइस केप्स रिजोर्ट में ठहरीं, जहां पर रामनगर के सिंगर एवं कार्यक्रम प्रायोजक अरहान जैश ने उनके जन्मदिन के कार्यक्रम की तैयारी की हुई थी। अरहान ने बताया कि 25 सितंबर को सपना चौधरी का जन्मदिन था। इसी के तहत रात करीब 12 बजे रिजोर्ट में उनका जन्मदिन मनाया गया।
जन्मदिन में उनके परिवार के लोग भी शामिल हुए। इस दौरान सपना चौधरी ने भी ‘पल-पल, तेरी याद सतावे से’ सहित कई गाने गाए, जिन्हें सुनकर रिजोर्ट में आए पर्यटक मंत्रमुग्ध हो गए। रात में जन्मदिन मनाने के बाद सपना चौधरी बुधवार सुबह दिल्ली के लिए निकल गईं। अरहान जैश के अनुसार सपना चौधरी ने रामनगर दोबारा आने का वादा किया है।