फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sankalp Patra of Uttarakhand BJP

सुझावों को भाजपा के संकल्प पत्र में शामिल किया जाएगा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 12 Dec 2021 01:39 AM IST
विज्ञापन
Sankalp Patra of Uttarakhand BJP
Sankalp Patra of Uttarakhand BJP
हल्द्वानी। भाजपा जन सुझाव रथ यात्रा को रविवार को शुरू करने जा रही है। भाजपा पदाधिकारियों के अनुसार इसमें जो बेहतर सुझाव आएंगे उनको पार्टी संकल्प पत्र में शामिल कर सकेगी। इस यात्रा को हरी झंडी दिखाने के लिए सीएम पुष्कर सिंह धामी और भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक शनिवार को हल्द्वानी पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

यह यात्रा कुमाऊं के 29 विधानसभा क्षेत्रों में जाएंगी। इसके संचालन आदि से जुड़ी जिम्मेदारी भाजपा ने विधानसभा प्रभारी बनाए हैं, उनके पास होगी। प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत ने बताया कि इन रथ में सुझाव पेटिका होगी, जिसके जरिए लोग अपने सुझाव दे सकेंगे। इसमें आए बेहतर सुझावों को भाजपा अपने संकल्प पत्र में शामिल कर सकेगी।
विज्ञापन

रैली स्थल भी देखने की चर्चा
हल्द्वानी। प्रधानमंत्री की 24 दिसंबर को नैनीताल या ऊधम सिंह नगर जिले में रैली होनी है। पार्टी सूत्रों के अनुसार नैनीताल जिले में रैली के लिए दो स्थलों को देखा गया है। इसमें गौलापार में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम है और दूसरा एफटीआई का मैदान है। ऐसे में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदि स्थल को देखने जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

आज आएंगे सीएम
हल्द्वानी। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी रविवार को 1:30 बजे रामलीला मैदान ऊंचापुल में रथ यात्रा का शुभारंभ करेंगे। मुख्यमंत्री दोपहर 1:20 बजे एफटीआई हेलीपैड हल्द्वानी में उतरेंगे। कार से सीधे रामलीला मैदान ऊंचापुल जाएंगे। दोपहर 1:55 बजे एफटीआई हेलीपैड से रुद्रपुर पुलिस लाइन हेलीपैड में उतरेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed