{"_id":"655f12058e5787d3b90d1598","slug":"sanjay-bisht-of-nainital-martyred-in-rajouri-encounter-2023-11-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Rajouri Encounter: आतंकी हमले में उत्तराखंड का बेटा शहीद, 12 साल पहले सेना में हुए थे भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Rajouri Encounter: आतंकी हमले में उत्तराखंड का बेटा शहीद, 12 साल पहले सेना में हुए थे भर्ती
Thu, 23 Nov 2023 02:21 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Thu, 23 Nov 2023 02:21 PM IST
सार
राजोरी में बुधवार की सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में घायल नैनीताल जिले के संजय बिष्ट (28) शहीद हो गए। सैन्य अधिकारियों की ओर से परिजनों को हादसे की सूचना दी गई। जवान बेटे के शहीद होने की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
शहीद संजय बिष्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
जम्मू के राजोरी में बुधवार की सुबह सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ में घायल नैनीताल जिले के हली गांंव निवासी और वर्तमान में रातीघाट निवासी संजय बिष्ट (28) पुत्र दीवान सिंह बिष्ट शहीद हो गए। जवान बेटे के शहीद होने की खबर लगते ही परिवार में कोहराम मचा हुआ है। सैन्य अधिकारियों की ओर से परिजनों को हादसे की सूचना दी गई।
विज्ञापन
संजय को भारतीय सेना में 12 साल हो गए थे। संजय के पिता दीवान सिंह बिष्ट रातीघाट में दुकान चलाने के साथ पोस्ट ऑफिस में भी काम करते हैं। फिलहाल संजय की शादी नहीं हुई है। संजय अपने पीछे मां-बाप, बड़े भाई को रोता हुआ छोड़ गए है।
विज्ञापन
संजय के शहीद होने की खबर के बाद रातीघाट बाजार और आसपास के क्षेत्र के लोगों में गमगीन माहौल है। ग्रामीणों के अनुसार, शहीद का शव शुक्रवार तक पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन