फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Sanitation workers going to surround the minister's residence clash with the police

मंत्री का आवास घेरने जा रहे सफाई कर्मचारियों का पुलिस से टकराव

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 15 Jul 2021 12:51 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers going to surround the minister's residence clash with the police
हल्द्वानी। 11 सूत्री मांगों को लेकर आंदोलनरत सफाई कर्मचारियों का गुस्सा बुधवार को और भड़क गया। देवभूमि उत्तराखंड सफाई कर्मचारी संघ के बैनर तले सफाई कर्मचारी झाड़ू लेकर शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत के आवास का घेराव करने पहुंच गए। हालांकि वहां पहले से मौजूद पुलिस फोर्स ने उन्हें 500 मीटर पहले ही रोक दिया। इससे कर्मचारियों की पुलिस से नोकझोंक हुई और वे वहीं धरने पर बैठ गए। बाद में प्रदेश अध्यक्ष राहत मसीह ने 19 जुलाई से पूरे प्रदेश में हड़ताल की घोषणा कर दी।
विज्ञापन

बुधवार को संघ से जुड़े प्रदेश भर के पदाधिकारी हल्द्वानी पहुंचे। तय कार्यक्रम के तहत उन्होंने शहरी विकास मंत्री बंशीधर भगत के आवास का घेराव करने का निर्णय लिया। इस एलान से पुलिस-प्रशासन की सांसें फूल गई। प्रशासन ने मंत्री बंशीधर भगत के घर जाने वाली सड़क पर तीन जगह बैरीकेट लगा दिए। साथ ही पुलिस फोर्स भी तैनात कर दिया गया।
विज्ञापन

दोपहर बाद चार बजे नगर निगम से सफाई कर्मचारियों ने बंशीधर भगत के आवास को कूच किया। पुलिस फोर्स ने घर से पहले ही सफाई कर्मियों को रोक दिया। सफाई कर्मचारियों ने सड़क पर ही धरना शुरू कर दिया। डेढ़ घंटे चले धरने के दौरान सफाई कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार पर सफाई कर्मियों की 11 सूत्री मांगें नहीं मानने का आरोप लगाया। सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी हुई। इसके बाद मुख्यमंत्री और शहरी विकास मंत्री को संबोधित ज्ञापन की कॉपी सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपी। इस दौरान महासचिव राजपाल पंवार, संस्थापक बांकेलाल, अजय सौदा, चौधरी अमरदीप, ओमप्रकाश चौटाला, दिनेश कटियार, जितेंद्र दवांत, जय प्रकाश, अमित कुमार, महिपाल, दीपक चंदेल, देवराज आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

तीन घंटे तक मनाते रहे अधिकारी
हल्द्वानी। शहरी विकास मंत्री के आवास के घेराव की सूचना मिलते ही नगर निगम और पुलिस के अधिकारी संघ के पदाधिकारियों को तीन घंटे मनाते रहे लेकिन संघ से जुड़े पदाधिकारियों ने अधिकारियों की एक न सुनी। उन्होंने तय कार्यक्रम के तहत आंदोलन का निर्णय लिया।

एस्मा लगाने की तैयारी
हल्द्वानी। नगर निगम के अधिकारी सफाई कर्मचारियों को हड़ताल में जाने से रोकने के लिए एस्मा लगाने की तैयारी कर रहे हैं। सूत्रों के अनुसार जल्द ही नगर निगम इस मामले में कोर्ट में दस्तक दे सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed