पांच सूत्री मांगों को लेकर भूख हड़ताल पर बैठे संदीप पांडे
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संदीप पांडे ने क्षेत्र की पांच सूत्री मांगों को लेकर बुधवार से रामलीला मैदान में आमरण अनशन शुरू कर दिया है। अनशन स्थल पर पहुंचकर कई संगठनों ने उन्हें समर्थन दिया। बुधवार को आमरण अनशन पर बैठे संदीप पांडे ने राज्य सरकार और जिला-प्रशासन पर निशाना साधते हुए कहा कि लंबे समय से भीमताल वासी मांगों को लेकर ज्ञापन सौंपते आए हैं, पर आज तक एक भी मांग को पूरा नहीं किया गया। पांडे ने कहा कि जब तक सरकार या प्रशासन द्वारा मांगों को पूरा करने के लिए लिखित में प्रमाण नहीं मिलेगा तब तक वह अनशन नही तोड़ेंगे। संदीप पांडे को कुमाऊं विश्वविद्यालय भीमताल परिसर के शिक्षक-संघ, कर्मचारी-संघ, छात्र-छात्राओं, ब्लॉक प्रमुख गीता बिष्ट, जिपं सदस्य डा. हरीश बिष्ट, ज्येष्ठ उपप्रमुख अनिल चनौतिया, राज्य आंदोलनकारी चंदन बिष्ट, कमला आर्या, सचिन बेलवाल, उमेश पाठक, भूपेंद्र कन्नौजिया, नीरज कुमार, नितेश बिष्ट समेत व्यापारी नेताओं ने अपना समर्थन दिया है।
ये हैं पांच मांगें
-डांठ के नीचे रह रहे नगर पंचायत के 25 परिवारों का विस्थापन या भूमि दी जाए
-बंद पड़े उद्योगों को खुलवाया जाए
-भीमताल में डिग्री कॉलेज खोला जाए
-बाइपास मार्ग का चौड़ीकरण किया जाए
-कर्कोटक मंदिर तक रोपवे का निर्माण किया जाए
पूर्व सीएम निशंक ने 2010 में की थी डिग्री कॉलेज की घोषणा
भीमताल में डिग्री कॉलेज बनाने की घोषणा वर्ष 2010 में कुमाऊं विश्वविद्यालय के बायोटेक परिसर भीमताल के उद्घाटन समारोह में तत्कालीन मुख्यमंत्री रमेश पोखरियाल निशंक ने की थी। लेकिन ये घोषणा आज तक धरातल पर नहीं उतर पाई। भीमताल कर्मचारी संघ के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण सिंह रौतेला ने बताया कि 2004 से कुमाऊं विश्वविद्यालय के भीमताल कैंपस को अलग से परिसर बनाने की मांग उठाई जा रही है। 16 मार्च 2004 और 5 अक्टूबर 2014 को कुमाऊं विश्वविद्यालय की कार्यपरिषद समिति बैठक में भीमताल कैंपस को परिसर बनाने का प्रस्ताव पास कर शासन को भेजा गया पर कोई कार्रवाई नहीं हुई।
जबकि भीमताल कैंपस के पास 8 एकड़ भूमि, कैंपस में वर्तमान में 15 से अधिक पाठ्यक्रम जिसमें एमबीए, फार्मेसी, बायोटेक, कम्यूनिटी कॉलेज, एससी-एसटी कोचिंग सेंटर एवं एक हजार से अधिक छात्र-छात्राएं और 90 से अधिक शिक्षक कर्मचारी कैंपस में मौजूद है।
भीमताल में मास्टर प्लान कैंपस खोलने के लिए बैठक की जा रही है। हमें उम्मीद है भीमताल में जल्द मास्टर प्लान कैंपस खोला जाएगा। -प्रो. डीके नौड़ियाल, कुलपति, कुमाऊं विश्वविद्यालय।