फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Samvad Wellness Mela-2025 inaugurated in Nainital

Uttarakhand: नैनीताल में संवाद वेलनेस मेला-2025 का शुभारंभ, पुलिस परिवारों के कल्याण का मंच; जानें क्या है खास

Mon, 27 Oct 2025 11:23 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल Published by: हीरा मेहरा Updated Mon, 27 Oct 2025 11:23 AM IST
सार

पुलिस लाइन नैनीताल में आयोजित दो दिवसीय संवाद वेलनेस मेला-2025 का शुभारंभ कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने किया।

विज्ञापन
Samvad Wellness Mela-2025 inaugurated in Nainital
कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

 

विज्ञापन

पुलिस लाइन नैनीताल में आयोजित दो दिवसीय संवाद वेलनेस मेला-2025 का शुभारंभ कुमाऊं आयुक्त दीपक रावत और पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल ने किया। मेले में कुमाऊं परिक्षेत्र के विभिन्न जिले से आए पुलिसकर्मियों के बच्चों और अभिभावकों के लिए दिल्ली से आए विशेषज्ञ काउंसलर की ओर से कॅरिअर मार्गदर्शन कार्यशाला आयोजित की गईं। इनमें करीब 250 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया।

मुख्य अतिथि आयुक्त दीपक रावत ने कहा कि आईजी की यह पहल पुलिस बल में सकारात्मकता, संवाद और मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता को बढ़ा रही है। वेलनेस मेला पुलिसकर्मियों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य, शिक्षा, कॅरिअर, मानसिक परामर्श एवं सामाजिक कल्याण से जुड़ी सेवाएं एक ही मंच पर उपलब्ध करा रहा है जो वास्तव में एक समग्र कल्याण मॉडल को दर्शाता है।

विज्ञापन

आईजी अग्रवाल ने कहा कि मिशन संवाद का शुभारंभ पांच जुलाई 2025 को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थिति में किया गया था जिसमें पुलिसकर्मियों के मानसिक स्वास्थ्य के लिए एक मोबाइल एप भी लांच किया गया। अब तक लगभग एक हजार पुलिसकर्मियों ने इसमें पंजीकरण कराया है। अल्मोड़ा, हल्द्वानी, नैनीताल, रुद्रपुर और खटीमा में आयोजित कार्यशाला में 400 से अधिक पुलिस कर्मी लाभान्वित हुए हैं। आयुक्त दीपक रावत ने सुझाव दिया कि इस प्रकार के वेलनेस व संवाद कार्यक्रम केवल पुलिस विभाग तक सीमित न रहे। ऐसे कार्यक्रमों को अन्य सरकारी विभागों में भी आयोजित करने की जरूरत है। इससे शासन-प्रशासन में संवेदनशीलता और मानवीय जुड़ाव को बल मिलेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर एसपी अपराध डॉ. जगदीश चंद्र, सीओ लालकुआं दीपशिखा अग्रवाल, गाइडेंस फॉर कॅरिअर नई दिल्ली के काउंसलर राजेश मिश्रा, द स्कूल ऑफ काउंसलर दिल्ली की डॉ. डायना चेरियान, डायरेक्टर संवाद आरती आदि मौजूद रहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed