फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Salesmen demonstrated on non-payment of salary

वेतन न मिलने पर सेल्समैनों ने किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 03 Feb 2020 01:54 AM IST
विज्ञापन
Salesmen demonstrated on non-payment of salary
हल्द्वानी में मंगलपड़ाव स्थित विंटॉप कम्पनी द्वारा मानदेय ना दिए जाने को लेकर प्रदर्शन करते कर्
हल्द्वानी। मंगलपड़ाव स्थित एक प्रोडक्ट कंपनी के सेल्समैनों ने रविवार की दोपहर को दो महीने का वेतन न मिलने पर प्रदर्शन किया। सेल्समैनों ने आरोप लगाया कि कंपनी दो महीने से उनका वेतन रोके हुए है। हालांकि, पुलिस की प्राथमिक जांच से पता चला है कि प्रोडक्ट नहीं बिकने पर कमीशन बंद किया गया है। कंपनी के कार्यालय के सामने प्रदर्शन कर रहे सेल्समैनों ने बताया कि कंपनी ने उनको चेन सिस्टम में सेल्समैन जोड़ने के निर्देश दिए थे। इसी आधार पर काफी लोगों ने कंपनी की एलईडी बेचने का काम किया लेकिन कंपनी ने उन्हें दो महीने से वेतन नहीं दिया है। इस मामले में पंकज सती, सुमित अधिकारी, मुकुल कुमार, प्रमोद जोशी, नीरज सैनी, नाजिम सैफी, मोनिका, दीक्षा, कोमल पांडे सहित कई लोगों ने दस्तखत कर कोतवाली पुलिस को प्रार्थनापत्र सौंपा। चौकी प्रभारी मंगलपड़ाव बलवंत सिंह कंबोज ने कंपनी से जुड़े लोगों से पूछताछ की और बताया कि कंपनी ने सामान न बिकने के चलते सेल्समैनों का कमीशन रोका है। इस मामले को लेबर कार्यालय ही सुलझा सकता है क्योंकि, कंपनी ने किसी के साथ ठगी नहीं की है। उसकी शर्तों पर ही सेल्समैन प्रोडक्ट बेचने के लिए आए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed