फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Salaries stalled due to Municipal Council Chairperson's leave; 'Paryavaran Mitras' (sanitation workers) disgruntled.

Nainital News: पालिकाध्यक्ष के अवकाश से अटका वेतन, पर्यावरण मित्रों में नाराजगी

Thu, 11 Jun 2026 01:05 AM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल
संवाद न्यूज एजेंसी, नैनीताल Updated Thu, 11 Jun 2026 01:05 AM IST
विज्ञापन
Salaries stalled due to Municipal Council Chairperson's leave; 'Paryavaran Mitras' (sanitation workers) disgruntled.
नैनीताल। नगर पालिका के पर्यावरण मित्रों और संविदा कर्मियों का वेतन भुगतान लंबित होने से कर्मचारियों में रोष है। बुधवार को कर्मचारियों ने अधिशासी अधिकारी (ईओ) से मुलाकात कर वेतन जल्द जारी कराने की मांग की। कर्मचारियों ने कहा कि पालिका के नियमित कार्यालय कर्मियों को वेतन मिल चुका है लेकिन पर्यावरण मित्रों और संविदा कर्मचारियों का भुगतान अब तक नहीं हो पाया है। वेतन नहीं मिलने से कर्मचारियों को घरेलू खर्च चलाने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ईओ रोहिताश शर्मा ने बताया कि वेतन भुगतान संबंधी चेक पर पालिकाध्यक्ष के हस्ताक्षर होने हैं। पालिकाध्यक्ष के अवकाश पर होने के कारण प्रक्रिया पूरी नहीं हो पाई है। हस्ताक्षर होते ही वेतन जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed