फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Saket becomes president, Suraj Abhiyan chief, campaign will run from January 15

साकेत बने अध्यक्ष, सूरज अभियान प्रमुख, 15 जनवरी से चलेगा अभियान

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 25 Dec 2020 03:08 AM IST
विज्ञापन
Saket becomes president, Suraj Abhiyan chief, campaign will run from January 15
हल्द्वानी। हमारी पीढ़ी के लोग भाग्यशाली हैं, जो दशकों के संघर्ष के बाद श्री राम मंदिर निर्माण के साक्षी बनने जा रहे हैं। यह बात श्रीराम मंदिर निर्माण समर्पण अभियान जिला समिति की बैठक में समिति के संरक्षक नमन महाराज ने कही।
विज्ञापन

बैठक के दौरान श्री राम मंदिर निर्माण समर्पण अभियान समिति की घोषणा की गई। निर्णय लिया गया कि सूरज तिवारी अभियान प्रमुख, महेंद्र बिष्ट सह अभियान प्रमुख, नमन जी महाराज संरक्षक होंगे। सुधीर जैन सह संरक्षक रहेंगे। साकेत अग्रवाल को अध्यक्ष, सचिन साह, दिनेश भारद्वाज, हेमा शर्मा को उपाध्यक्ष, तनुज गुप्ता को कोषाध्यक्ष, बलराम प्रसाद को सह कोषाध्यक्ष बनाया गया है। मनोज भट्ट सचिव, कमलेश चंदोला उपसचिव, रवि दुर्गापाल मीडिया प्रमुख, राहुल दरम्वाल सह मीडिया प्रमुख होंगे। दिनेश जोशी को कार्यालय प्रमुख, खीम सिंह बिष्ट को सह कार्यालय प्रमुख, पान सिंह मेवाड़ी, मनोज पाठक, दीवान बिष्ट, सुरेंद्र बोरा, प्रमोद तोलिया, आनंद दरमवाल, शैलेंद्र दुम्का, प्रकाश गरजोला को सदस्य की जिम्मेदारी दी गई। समिति के अध्यक्ष साकेत अग्रवाल ने बताया कि 15 जनवरी से 5 फरवरी तक अभियान चलाकर प्रत्येक परिवार तक पहुंचकर मंदिर निर्माण के लिए सहयोग लिया जाएगा।
विज्ञापन

साइकिल से भारत यात्रा पर निकले गौरव
हल्द्वानी। भारत यात्रा पर निकले आरएसएस के मेघालय प्रांत के प्रचारक गौरव बुधवार को हल्द्वानी पहुंचे। वह साइकिल से दो साल की भारत की यात्रा पर निकले हैं। यहां पहुंचने पर पार्षद तन्मय रावत और अन्य लोगों ने उनका स्वागत किया। गौरव ने बताया कि वह रुद्रपुर होते हुए अब राजस्थान की ओर जाएंगे। उनकी यात्रा का उद्देश्य लोगों को देशप्रेम का संदेश देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

राउंड टेबल संस्था ने बांटे कंबल और अनाज
हल्द्वानी। राउंड टेबल और रुद्रपुर राउंड टेबल संस्था ने बेरीपड़ाव इलाके में गरीबों को गर्म कपड़े, कंबल और अनाज बांटा। इस मौके पर संस्था के हल्द्वानी अध्यक्ष भारत गोयल, रुद्रपुर अध्यक्ष सिद्धार्थ अरोरा, विवेक अग्रवाल, अतीव अग्रवाल, सिद्धार्थ अग्रवाल, अर्पित अग्रवाल, कृष्णा गोयल, सनी अरोरा, सौरव साह, श्याम गुप्ता, यश जैन आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed