{"_id":"61c76dfd6ff51d643d6ddad5","slug":"run-for-health-in-ramnagar-ramnagar-news-hld44884486","type":"story","status":"publish","title_hn":"रामनगर में रन फॉर हेल्थ में दौड़े युवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रामनगर में रन फॉर हेल्थ में दौड़े युवा
विज्ञापन
रामनगर में आयोजित दौड़ में विजेताओं को पुरुस्कृत करते हुए।
- फोटो : RAMNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामनगर। वत्सल सुदीप मासीवाल फाउंडेशन संस्था के स्थापना दिवस पर युवाओं के लिए वत्सल संस्था की ओर से रन फॉर हेल्थ का आयोजन किया गया। दौड़ के माध्यम से युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया। दौड़ में तीन सौ से अधिक ने प्रतिभाग किया।
दौड़ एमपी इंटर कॉलेज से शुरू हुई और लखनपुर चौराहे से डिग्री कालेज होते हुए बालाजी मंदिर से वापस एमपी इंटर कॉलेज पर आकर समाप्त की गई। प्रतियोगिता में बालक वर्ग में ओम प्रकाश सिंह प्रथम, मंजीत मनराल द्वितीय और मनीष कुमार तृतीय रहे। मुकेश को सांत्वना पुरस्कार दिया गया।
बालिका वर्ग में मीना प्रथम, सुमन द्वितीय, इंदू बिष्ट तृतीय स्थान पर रहीं। इसके अलावा कुमारी रिंकी को सांत्वना पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में संस्था की सचिव श्वेता मासीवाल ने कहा कि युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक होना होगा। बेहतर स्वास्थ्य के लिए नशे से दूर रहने की अपील की।
विज्ञापन
संस्था की सचिव श्वेता मासीवाल ने बताया कि यह हस्ताक्षर किया गया बैनर कुमाऊं कमिश्नर को सौंपा जाएगा। विजेता और अन्य प्रतिभागियों को संस्था सचिव श्वेता मासीवाल, भास्कर मासीवाल, गगन शर्मा ने पुरस्कृत किया। कार्यक्रम के अंत में सभी प्रतिभागियों ने नशे से दूर रहने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन इसरार अंसारी ने किया।
कार्यक्रम में रन फॉर लाइव के विनोद आर्या और सुशील कुमार ने भी सहयोग दिया। इस दौरान अनुभव मेहरोत्रा, आशा करगेती, आरती मेहरोत्रा, पारस गोला, परवेज मलिक, दानिश मलिक, दीपक बिष्ट, संजय मेहता, इमरान हुसैन, मनीषा आर्या, आरिश सिद्दीकी, सभासद दीपक डीसी, चंकी पांडेय आदि थे।