फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Nainital News ›   Rules created by the Hotel Association

होटल एसोसिएशन ने बनाई नियमावली

Wed, 09 Mar 2016 01:37 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर।
ब्यूरो/अमर उजाला, रामनगर। Updated Wed, 09 Mar 2016 01:37 AM IST
विज्ञापन
Rules created by the Hotel Association
होटल यूनियन रामनगर - फोटो : अमर उजाला
रामनगर। द कार्बेट होटल्स, रिसोर्ट एसोसिएशन ने प्रथम वार्षिक अधिवेशन में अपनी नियमावली बनाई है। नियमावली की एक रिपोर्ट जिलाधिकारी के पास संस्तुति के लिए भेजी गयी है। जल्द इसी रूप में कार्य शुरू कर दिया जाएगा। ग्राम छोई समसारा रिसोर्ट में हुए अधिवेशन में तय हुआ कि किसी भी होटल में खुला डीजे व लाउड स्पीकर नहीं बजाया जाएगा।
विज्ञापन


जंगल, नदी, गांव की तरफ तेज रोशनी या फोकस लाइटें प्रतिबंधित रहेंगी। प्रत्येक होटल अपनी पार्किंग का इंतजाम स्वयं करेगा। ट्रेवल एजेंट जो कि पेमेंट के लिए सदस्यों के डिफाल्टर हैं उनको उत्तराखंड में प्रतिबंधित किया जाएगा। एसोसिएशन अपने सदस्यों के लिए स्वयं गाइड लाइन जारी करेगी। प्रत्येक रिसोर्ट में ध्वनि मापक एप प्रबंधक के फोन पर डाउन लोड किया जाएगा।
विज्ञापन


दिल्ली से कार्बेट के लिए होर्डिंग को राज्य सरकार से लगवाने व अनुमति के लिए टीम का गठन किया जाएगा। इससे पूर्व वार्षिक अधिवेशन का शुभारंभ मुकुंद प्रसाद, संजीव शर्मा, अतुल शर्मा, कमल त्रिपाठी, हरी सिंह मान, संजीव कपूर, सुरेंद्र पाल ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान बेहतर सेवाएं देने वाले रिसोर्टों को भी सम्मानित किया गया। अधिवेशन में संजीव शर्मा, मोहित डंगवाल, विक्रम बल्यूटिया, केपी सिंह, मनीष डाबर, एजी अंसारी, इमरान खान, डीएस जीना, राजेंद्र लार्ड, वीरेंद्र सामपाल, मीनाक्षी असवाल, मनोज शर्मा, पवन पुरी, अनीस अहमद, सीएस खत्री आदि मौजूद रहे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed